Posts

Showing posts from September, 2015

आरुषि हत्याकांड का दर्द बयान करती 'तलवार'

Image
अभिनेत्री कोंकणा सेनशर्मा और इरफान खान इन दिनों अपनी आनेवाली फिल्म 'तलवार' को लेकर चर्चा में हैं आखिर आरुषि मर्डर केस पर आज तक सीबीआई भी कोई पुख्ता सबूत नहीं जुटा सकी है जिसके कारण ये मामला फंसा हुआ है। तो तलवार में कौन सा पहलू दिखाएगी फिल्म। सवाल काफी हैं और जवाब कहीं छिपा है लेकिन मेघना गुलजार ने काफी रिसर्च करके दर्शकों के लिए 'तलवार' बनाने का जोखिम उठाया है। फिल्म के बारे में कुछ बताएं? फिल्म की कहानी एक इंवेस्टिंगेटिंग थ्रिलर है। इस फिल्म में हमने बहुत ज्यादा इमोशनल हाईड्रामा नहीं है। हमने कोशिश की है कि हम इस मर्डर मिस्ट्री को लोगों तक सही ढंग से पहुंचा सकें। इस कहानी में आपको एकतरफा पहलू नहीं दिखाया है। हमारी कोशिश यही है कि हम दर्शकों के समक्ष दोनों ही पहलू रख सकें। एक पहलू जो तलवार दंपत्ति का है तो एक पहलू पुलिस जांच से जुड़ा है। मेघना गुलजार : किन तथ्यों के आधार पर आपने फिल्म बनाई है? - हमने मीडिया की खबरों के आधार पर ही रिसर्च करके ये फिल्म बनाई है। हमारे सामने पिछले तीन साल में कई तथ्य आए हैं, बहुत रिसर्च की, कई अफवाहें आई, लेकिन हमने इसकी जमीनी...

तो क्या इस बार बिहार चुनाव में लालू-नीतीश कर देंगे बीजेपी का सूपड़ा साफ

Image
बिहार में चुनावी बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग ने तारीखों का भी ऐलान कर दिया है। लेकिन इस बारबिहार रण में कौन बाजी मारता है इस बात का पता चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद ही पता चलेगा। हाल ही में एक निजी चैनल द्वारा बिहार से पहले कराए गए एग्जिट पोल के अनुसार तो इस बार नीतीश-लालू का जनता परिवार का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। सर्वे के अनुसार सीट बिहार में कुल 243 सीटों पर चुनाव होने जा रहे हैं, जिसमें से महागठबंधन यानी जदयू-राजद-कांग्रेस को करीब 116-132 सीटें मिलती दिख रही हैं। बीजेपी के गठबंधन को 94-110 सीटे मिल सकती हैं। इसी बीच अन्य पार्टियां भी 13 से लेकर 21 सीटों पर अपना कब्जा जमा सकती हैं। पिछले विधानसभा चुनाव वहीं पिछले विधानसभा चुनावों के नतीजों पर नजर डालें तो साल 2010 के चुनावों में बिजेपी और जेदयू के गठबंधन को 206 सीटें मिली थीं, जबकि लालू यादव और पासवान के गठबंधन को सिर्फ 25 सीटें ही मिल सकी थी। हालांकि साल 2014 के लोकसभा चुनावों में भाजपा-लोजपा व रालोसपा को 174 सीटें मिली, जबकि लालू और नीतीश की जोड़ी सिर्फ 51 सीटों ही अपने हक में ले सकी। कौन है अच्छा सीएम बिहार के ...

जानें क्यों मन मरा सा रहता है...

Image
सहमा सहमा डरा सा रहता है.. जानें क्यों ये दिल भरा सा रहता है.. जिंदगी जैसे खाली कुआं.. दूर तक सिर्फ धुआं धुआं है.. जल गया सब, जरा सा रहता है.. दर्द होता है ऐसे जीने में.. सांस बजती है खाली सीने में.. जानें क्यों मन मरा सा रहता है...