Posts

Showing posts from August, 2015

भारत ही नहीं अमेरीका में भी पैर पसार रहा है 'बाल यौन शोषण' का राक्षस

Image
नई दिल्ली (उषा खोखर)।  पूरी दुनिया में गरीबी के कारण हजारों बच्चों को एक एेसी अंधेरी दुनिया में धकेला जा रहा है, जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। मासूम बच्चों के यौन शोषण की ये काली दुनिया भारत के साथ-साथ कर्इ देशों में बेखौफ चल रही है। आम तौर पर ये माना जाता है कि और देशों के अपेक्षाकृत अमरीका एक बेहतर विकसित देश है लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि सबसे ज्यादा यौन शोषण के शिकार अमरीकी बच्चे हो रहे हैं। आंकड़े गवाह है कि हर रात वहां सैकड़ों बच्चे सेक्स के लिए बेचे जा रहे हैं। इस काले धंधे पर एफबीआई का कहना है कि यहां यौन उत्पीड़न महामारी के स्तर तक फैल चुका है। पिछले साल एफबीआई ने 600 बच्चों को बचाया था। नेशनल सेंटर फॉर विक्टिम ऑफ क्राइम की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में हर 5 लड़कियों में से एक लड़की व प्रत्येक 20 लड़कों में से एक लड़का बाल यौन शोषण का शिकार होते है। अमेरीका में एक साल के दौरान करीब 16 प्रतिशत बच्चे यौन शोषण का शिकार हुए थे जिनका आयुवर्ग 14-17 वर्ष है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि इसी आयु वर्ग में अमेरीका की जनसंख्या का 28 प्रतिशत अ...