मेरी खामोशी को लोग समझ नहीं पाते…’
मनोज वाजपेयी की गिनती आज बॉलीवुड के उन कुछ चुनिंदा अभिनेताओं में होती है, जो अपने किरदार को पर्दे पर जीवंत करने में माहिर हैं। इस दौर के अभिनेताओं की बात करें तो उनकी एक्टिंग स्टाइल सबसे जुदा और खास है। इन दिनों वह फिल्म ‘अलीगढ़’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म की कहानी एक गे प्रोफेसर के जीवन और उसके संघर्ष पर आधारित है। फिल्म अपने कंटेट को लेकर काफी विवादों में भी रही है। लेकिन रिलीज के बाद फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। आंखों में तनहाई ला पाना सबसे मुश्किल मनोज अपने इस किरदार के बारे में बात करते हुए कहते हैं, मैंने जब पहली बार फिल्म की कहानी सुनी थी तो मैं कुछ पल के लिए सोच में पड़ गया था। मेरे लिए मुश्किल ये नहीं था कि मैं एक गे व्यक्ति का किरदार कैसे निभाऊंगा या उसका व्यक्तित्व कैसा होगा। मेरे लिए चिंता का विषय प्रोफेसर सिरस की तन्हाई, उनका अकेलापन था। कहानी सुनने के बाद में बस यही सोच रहा था कि मैं अपनी आंखों में वो तन्हाई किसी तरह ला पाया तो ही इस फिल्म और कहानी के साथ न्याय कर सकूंगा। फिल्म में प्रोफेसर सिरस के किरदार में रमने को लेकर अपनी तैयारियों के बारे में बत...