अफजल गुरू शहीद तो फिर हनुमनथप्पा और पवन कुमार कौन?
जेएनयू का छात्र उमर खालिद और बाकि सभी छात्र जो भी अफजल गुरु के समर्थक हैं। क्या वो सही हैं? या वो बिल्कुल गलत हैं? इस बात का फैसला मैं नहीं कर सकती, इसका फैसला कोर्ट कर करेगा। लेकिन क्या अफजल गुरु एक शहीद है। अगर वो शहीद है तो हाल ही मेरे गांव युवक और सेना का जवान पवन कुमार सीमा पर आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हो गया। वो अपने मां-बाप का एक लौता बच्चा था। पंपोर में हुए आतंकी हमले में शायद पवन कुमार की गोली से शायद किसी आतंकवादी की जान भी गई हो।
इससे पहले भी पवन कुमार कश्मीर में एक आतंकवादी हमले में डट कर सामना किया था। पिछली बार आतंकवादी हमले में भी एक या दो को तो मार ही गिराया होगा। अगर हम खालिद की ही सोच को सही माना जाए तो उसके हिसाब से तो पवन कुमार एक आतंकवादी या एक हत्यारा था। और शायद वो पवन की मौत पर दुख नहीं खुशी मनाना चाह रहे होंगे। यदि इनकी सोच यही है तो बिल्कुल खालिद और उसके साथी सही हैं। पाकिस्तान को जिंदाबाद कहना भी गलत नहीं।
इस मामले पर बात करते हुए अक्सर मुझे सनी देओल की एक फिल्म का डायलॉग याद आता है। फिल्म गदर के एक सीन में सनी, ओम पुरी को कहते हैं कि 'आपका पाकिस्तान जिंदाबाद है इससे हमें कोई दिक्कत नहीं, लेकिन हमारा हिंदुस्तान जिंदाबाद था है और हमेशा रहेगा'।
मैंने खालिद की 9 फरवरी की रात वाली और अभी 21 फरवरी की रात वाले दोनों ही भाषण सुने। वो बिल्कुल ठीक है अपनी बातों पर। लेकिन बस मुझे इस बात का जवाब दे दे कि अफजल गुरु शहीद कैसे हुआ। आज अफजल शहीद है फिर अजमल कसाब भी शहीद होगा और फिर याकूब मेमन भी तो है। साथ ही इनके गुरू लखवी, हाफिज सईद ये सब तो शायद सच के देवता होंगे।

Comments
Post a Comment