इन चीजों से पहचानिए औरत का चरित्र...

एक महिला की पहचान क्या है? किसे आप औरत कहेंगे? ऐसा क्या पैमाना है जो आपको बताएगा कि ये एक अच्छी महिला है या बुरी? ये सवाल आपन अक्सर सुने होंगे। लेकिन कभी कोई ये क्यों नहीं पूछता कि पुरुष कौन है? ऐसा क्या पैमाना है कि वो अच्छे पुरुष हैं या बुरे?

हम ये सवाल पढ़कर आप सोचेंगे कि ये कोई नॉनसेन्स फेमिनिस्ट है जो बेबुनियादी बातें करती हैं और नारी - महिला - औरत का डांका पीटती हैं। लेकिन ऐसा है नहीं असल बात तो ये है कि जो फेमिनिस्ट होती हैं वो भी एक अलग माएने में पुरुष ही होते हैं जो बस दूसरी जेंडर को काबू करना चाहते हैं। पता नहीं कब और क्यों मुझे ये बातें इतनी तकलीफ देने लगीं। पर अब जब ये बातें महसूस होती हैं तो फिर इसके लिए तो लड़ना पड़ेगा। 

एक बार को मान भी लेते हैं कि लड़ने का मन बना भी लिया तो सवाल तो ये है न कि लड़ना किससे है? भाई, चाचा, ताउ या अपने ही पिता से... दुनिया से तो लड़ लो लेकिन अपनों से लड़ें तो कैसे? 

जानती हूं आपने ऐसे लेख बहुत पढ़ें होंगे, लेकिन मैं कोई बड़ी नेता या फेमिनिस्ट नहीं जो सबके के लिए आवाज उठाउंगी। मैं तो बस अपनी दुनिया में आजादी चाहती हूं। मुझे नहीं चाहिए लड़कों जैैसे अधिकार, मुझे नहीं चाहिए कोई बराबरी मैं तो बस एक जीवन चाहती हूं जिसमें मैं आजादी की सांस ले सकूं, जहां कोई मुझे मेरी किसी आदत, शौक या किसी काम के कारण जज न करे। मैं क्या पहनती हूं, क्या खाती पीती हूं या कहां- कहां जाती हूं किससे मिलती हूं? चलिए एक अनुभव साझा करती हूं जरा सोचिएगा-

अगर आप लड़के हैं तो आपने ऐसा किसी के साथ किया होगा और अगर आप लड़की हैं तो आपके साथ ऐसा जरूर हुआ होगा- 
मेरी सेहली बेहद सिंपल और बहेनजी टाइप है। जिसे दुनिया के असली रंगो का पता नहीं। भाई-पापा की उंगली पकड़कर बड़ी तो हो गई । अब वो बाहर निकली तो उसने नई चीजें देखी। इन चीजों क इजाजत तो नहीं थी और क्यों नहीं थी पता नहीं। लेकिन उसने सोचा कि चलो इजाजत तो है नहीं लेकिन कुछ चीजों को ट्राइ तो किया ही जा सकती है। अब उसने एक बार वोडका और हुक्के जैसी चीजें ट्राइ की। मजा नहीं आया भले ही उसे, हो सकता है जैसे लंगूर को अंगूर अच्छे नहीं लगते उसे भी ये सब इसलिए बहुत भाया नहीं। 

अब वो बेचारी बेवकूफ भी है थोड़ी समझी नहीं थी कि ये सब काम परिवार ही नहीं सभी से छुपकर करने चाहिएं। अब उसने अपने एक  दूर क भाई को शौक-शौक में बता दिया क्योंकि वो उसे सब बताया करता था अपनी अच्छी और बुरी चीजों के बारे में, तो उसने सोचा कि उसने कुछ नया किया है तो उसे बताए। लेकिन उसे जो जवाब मिला उसे वो समझ नहीं आया। उसके भाई ने कहा कि तूने एक बार ये ट्राइ कर लिया अच्छी बात है, लेकिन तेरा लेवल ऊंचा है तू उन लड़कियों जैसी नहीं है और तुझे ये सब शोभा नहीं देता। मेरी नजरों में तेरी बहुत इज्जत है।

एक लड़का जो अपनी बहन को अपने किस्से बताया करता था कि लड़कियों के साथ वो यहां गए वहां गए, ल़ड़की ज्याद पीती है रात को बाहर घूमती है उनके साथ। वो आज जब अपनी बहन की बारी आई तो कह रहा है तेरा लेवल ऊंचा है तुझे शोभा नहीं देता। 

क्यों शराब का सेवन करने से लड़कियों का कैरेकटर खराब हो जाता है या उनकी इज्जत कम हो जाता है और अगर  हां तो क्यों? यदि शराब कैरेक्टर बिगाड़ती है तो दुनिया 90 प्रतिशत पुरुष बुरे ही नहीं कैरेक्टर लैस भी हैं। लेकिन उन्हें महिलाएं तो कभी घृणा की नजर से नहीं देखती क्यों? 










Comments

Popular posts from this blog

भारत माता की जय से पहले उसे जान तो लो

... और दूसरों के अधिकारों के लिए लड़ने वाले खुद बन कर रह गए खबर