इन चीजों से पहचानिए औरत का चरित्र...
एक महिला की पहचान क्या है? किसे आप औरत कहेंगे? ऐसा क्या पैमाना है जो आपको बताएगा कि ये एक अच्छी महिला है या बुरी? ये सवाल आपन अक्सर सुने होंगे। लेकिन कभी कोई ये क्यों नहीं पूछता कि पुरुष कौन है? ऐसा क्या पैमाना है कि वो अच्छे पुरुष हैं या बुरे? हम ये सवाल पढ़कर आप सोचेंगे कि ये कोई नॉनसेन्स फेमिनिस्ट है जो बेबुनियादी बातें करती हैं और नारी - महिला - औरत का डांका पीटती हैं। लेकिन ऐसा है नहीं असल बात तो ये है कि जो फेमिनिस्ट होती हैं वो भी एक अलग माएने में पुरुष ही होते हैं जो बस दूसरी जेंडर को काबू करना चाहते हैं। पता नहीं कब और क्यों मुझे ये बातें इतनी तकलीफ देने लगीं। पर अब जब ये बातें महसूस होती हैं तो फिर इसके लिए तो लड़ना पड़ेगा। एक बार को मान भी लेते हैं कि लड़ने का मन बना भी लिया तो सवाल तो ये है न कि लड़ना किससे है? भाई, चाचा, ताउ या अपने ही पिता से... दुनिया से तो लड़ लो लेकिन अपनों से लड़ें तो कैसे? जानती हूं आपने ऐसे लेख बहुत पढ़ें होंगे, लेकिन मैं कोई बड़ी नेता या फेमिनिस्ट नहीं जो सबके के लिए आवाज उठाउंगी। मैं तो बस अपनी दुनिया में आजादी चाहती हूं। ...