#Review : #UdtaPunjab में दिलजीत, शाहिद और आलिया ने कर दी #DrugsDiMaadi
पंजाब की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म 'उड़ता पंजाब' विवादों के बाद हरियाणा-पंजाब सहित पूरे देश में आज रिलीज हो गई। फिल्म के अंदर पंजाब में अपनी जड़ें जमा चुके ड्रग्स और युवाओं की नसों में बस चुकी इसकी लत को दिखाया गया है।
फिल्म की कहानी को बड़ी ही सावधानी के साथ लिखा और फिल्माया गया है। हालांकि फिल्म के कुछ सीन को देखकर आपको ऐसा जरूर लगेगा कि फिल्म को जल्दी से खत्म करने की कोशिश की गई है। फिल्म में अपनी एक्टिंग से शाहिद, आलिया और दिलजीत तीनों ने ही सबको चौंका दिया है।
फिल्म के मुख्य किरादर
फिल्न की कहानी में टॉमी सिंह यानी शाहिद कपूर को सेंटर में रखा गया है। शाहिद एक रॉकस्टार हैं और अपने गानों में ड्रग्स का महिमामंडन करते हैं। फिल्म का दूसरा मुख्य किरदार आलिया भट्ट है, जो एक बिहार की युवती और एक स्टेट लेवल की हॉकी चेंपियन रह चुकी है। लेकिन गरीबी और भुखमरी के कारण पंजाब पहुंच जाती है और खेतों में काम करना शुरू कर देती है।
फिल्म में तीसरा और फिल्म की आत्मा सरताज यानी दिलजीत दोसांझ हैं। वो एक पुलिस अफसर की भूमिका में हैं और कहीं न कहीं पंजाब में फैल रहे ड्रग्स के गोरखधंधे को बढ़ावा देने वाले भी। इसके बाद फिल्म में चौथे और आखरी मेन लीड करीना कपूर की एंट्री होती है, वो एक डॉक्टर की भूमिका में हैं जो पहले खुद भी ड्रग्स एडिक्ट रह चुकी हैं और अब एक रिहाब सेंटर भी चलाती हैं।
फिल्म की कहानी
फिल्म में सरताज शुरुआत में एक रिश्वतखोर पुलिसा वाले की भूमिका में हैं, जो ड्रग्स को आसानी से पंजाब में फैलने देते हैं लेकिन जब इस ड्रग्स से लगी आग खुद उनके घर में ही छोटे बागी बल्ली को लग जाती है तो इस समस्या से लड़ने का फैसला लेता है।
इसमें करीना उसकी मदद करती हैं और पंजाब में फैले ड्रग्स तस्करों का भांडा फोड़ने के लिए सुबुत जुटाने में दिलजीत की मदद करती है। वहीं दूसरी ओर आलिया अफीम के खेतों में काम करते -करते स्वयं इसे बेच कर पैसा कमाने का सोचती है और तस्करों के बीच फंस जाती है। शाहिद अपनी ड्रग्स की लत के चलते पुलिस के निशाने पर आ जाते हैं।
इसके बाद फिल्म कहानी थोड़ी ठहरी हुई लगती है। बाद में शाहिद पुलिस से भाग रहा होता है और आलिया तस्करों से इसी दौरान दोनों की मुलाकात हो जाती है। जहां आलिया कुछ लोगों से शाहिद की जान बचाती है। इसके बाद शाहिद भी आलिया को तस्करों से बचाने की ठान लेता है। दूसरी ओर दिलजीत और करीना के हाथ कई सबूत लग जाते हैं और इनका खुलासा करने वाले होते हैं लेकिन उससे पहले दिलजीत का भाई बल्ली करीना के रिहाब सेंटर से भागने की जुगत में करीना की हत्या कर देता है।
जब दिलजीत को इसका पता चलता है तो वो अपने ही पुलिस महकमें से बगावत करता है और बाद में उसके हाथ जीत लगती है जहां शाहिद और आलिया की भी उनसे मुलाकात होती है।
एक विशेष प्रकार की ऑडियंस के लिए है फिल्म
फिल्म एक बेहद डार्क फिल्म है, जिसे हर कोई पसंद नहीं करता। फिल्म में शाहिद का कैरेक्टर है जो कभी -कभार आपको हंसाएगा। इसके अलावा फिल्म बेहद गंभीर है। अगर आपको फुल एंटरटेनिंग फिल्में पसंद हैं तो ये फिल्म आपके लिए नहीं हैं।
जबरदस्त रिसर्च और अभिनय
फिल्म के लिए जबरदस्त रिसर्च की गई है। लेकिन फिल्म का स्क्रीन प्ले लिखते समय उतनी सावधानी नहीं बरती गई। कई जगह कुछ सीन इतने लम्बे हैं कि आप इससे ऊब जाएंगे और कुछ सीन इतने छोटे हैं कि आपको लगेगा उन्हें थोड़ा और बड़ा होना चाहिए। अभिनय के लिहाज से शाहिद और आलिया ने कमाल का किया है। दिलजीत और करीना की जोड़ ऑनस्क्रीन काफी अच्छी लग रही है।
जहां शाहिद को देखकर एक बार उनका चॉकलेटी अवतार याद नहीं आता, वहीं आलिया के किरदार में आपको आलिया कहीं भी नजर नहीं आएंगी। पंजाबी स्टार दिलजीत ने बड़ी सादगी और आसानी से अपने किरदार को पर्दे पर उतारा है।
ये कहना गलत नहीं होगा कि दिलजीत के कारण ही इस फिल्म को पंजाब के साथ जोड़ पाना और भी आसान हो जाता है। करीना ने भी इसमें दिलजीत की काफी मदद की है दोनों की जोड़ी काफी अच्छी लग रही है।



Comments
Post a Comment