Posts

Showing posts from July, 2015

मुंबई ब्लास्ट के वो खौफनाक 2 घंटे, झकझोर देगी आपको

Image
सुप्रीम कोर्ट ने 1993 के मुंबई बम विस्फोट कांड में मौत की सजा पाने वाले एकमात्र दोषी याकूब अब्दुल रजाक मेमन को कल दी जाने वाली फांसी पर रोक लगाने से आज इंकार कर दिया। कोर्ट ने फांसी के फंदे से बचने की उसकी आखिरी गुहार को अस्वीकार कर दिया।  12 मार्च 1993 को मुंबई के सीने में सिलसिलेवार तरीके से एक के बाद एक 12 धमाके हुए। लगातार हुए इन बम धमाकों ने मुंबई की सरजमीन को हिला कर रख दिया था। इन धमाकों ने महज 2 घंटे और 12 मिनट के भीतर मुंबई में मौत का काला साया पसरा दिया था। धमाकों से यूं दहली थी मुंबई 1993 में हुए इन बम धमाकों में 350 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी और 1200 से भी अधिक लोग घायल हो गए थे। इस मामले में 123 लोगों को आरोपी बनाया गया जिनमें से 12 लोगों को निचली अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी। 20 लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी जिनमें से दो की मौत पहले ही हो चुकी है। इनके अलावा 68 लोगों को उम्रकैद से कम की सजा सुनाई गई थी जबकि 23 लोगों को निर्दोष माना गया था। बताया जाता है कि इन धमाकों के पीछे दाऊद इब्राहिम का हाथ था। लेकिन अभी तक भी दाऊद इब्राहम को गिरफ्तार नहीं किया जा ...

मेरी कहानी मेरे नाम 'डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम' के साथ ही खत्म हो जाएगी

Image
देश के 11वें राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम अब हमारे बीच नहीं रहे। पूरे देश के लिए सबसे बड़ा शोक का दिन है जब हमें नम आंखों से देश के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को अलविदा कहना पड़ रहा है। अब्दुल कलाम हमेशा कहते थे कि मेरी कहानी मेरे साथ खत्म हो जाएगी। दुनियावीय मानों में मेरे पास कुछ भी नहीं है। न मेरे पास बेटा है न बेटी। मैंने अपने जीवन में कुछ नहीं। जिंदगी का अंतिम सुख रूह और आत्मा की तस्कीम है। वो हमेशा कहते थे कि मेरी कहानी बस अब्दुल कलाम पर खत्म हो जाएगी। अब्दुल कलाम सदैव अपनी दरियादिली व बच्चों के लिए अपने लगाव के लिए जाने जाते थे। शायद यही कारण है कि यूनाईटेड नेशन संस्था (यूएनओ) ने भारत के पूर्व राष्‍ट्रपति एपीजे अब्‍दुल कलाम के 79वें जन्‍मदिन पर भारत और अब्‍दुल कलाम को बहुत बड़ा ऑनर देते हुए। यूएनओ ने घोषणा की था कि उनके जन्‍मदिन को 'विश्‍व विद्यार्थी दिवस' मनाया जाएगा। अब्दुल कलाम ने अपने जीवन में न जाने कितने ही लोगों के जीवन में शिक्षा का दिया जलाया है। लेकिन ऐसे लोगों की भी कमी नहीं जब कलाम ने बिना कुछ सोचे ही मदद की। ऐसे ही कुछ लोगों ने कलाम के ...