मुंबई ब्लास्ट के वो खौफनाक 2 घंटे, झकझोर देगी आपको

सुप्रीम कोर्ट ने 1993 के मुंबई बम विस्फोट कांड में मौत की सजा पाने वाले एकमात्र दोषी याकूब अब्दुल रजाक मेमन को कल दी जाने वाली फांसी पर रोक लगाने से आज इंकार कर दिया। कोर्ट ने फांसी के फंदे से बचने की उसकी आखिरी गुहार को अस्वीकार कर दिया। 12 मार्च 1993 को मुंबई के सीने में सिलसिलेवार तरीके से एक के बाद एक 12 धमाके हुए। लगातार हुए इन बम धमाकों ने मुंबई की सरजमीन को हिला कर रख दिया था। इन धमाकों ने महज 2 घंटे और 12 मिनट के भीतर मुंबई में मौत का काला साया पसरा दिया था।

धमाकों से यूं दहली थी मुंबई
1993 में हुए इन बम धमाकों में 350 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी और 1200 से भी अधिक लोग घायल हो गए थे। इस मामले में 123 लोगों को आरोपी बनाया गया जिनमें से 12 लोगों को निचली अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी। 20 लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी जिनमें से दो की मौत पहले ही हो चुकी है।
इनके अलावा 68 लोगों को उम्रकैद से कम की सजा सुनाई गई थी जबकि 23 लोगों को निर्दोष माना गया था। बताया जाता है कि इन धमाकों के पीछे दाऊद इब्राहिम का हाथ था। लेकिन अभी तक भी दाऊद इब्राहम को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। मुंबई की अदालत ने 2006 में अपना फैसला सुनाते समय जिन लोगों को गुनहगार करार दिया था उनमें याकूब मेनन भी एक था। साथ ही उसके परिवार के तीन अन्य सदस्य भी थे इनके नाम थे यूसफ मेमन, इसा मेमन और रुबिना मेमन। इन सभी को साजिश रचने व आंतकवाद को बढ़ावा देने के लिए दोषी पाया गया था। यकूब मेनन इब्राहिम मेमन (टाइगर मेमन) का रिश्तेदार है। बताया जाता है कि याकूब मेमन, टाइगर मेनन का रिश्तेदार है। टाइगर मेमन मुंबई में एक रेस्तरां चलाते था और दाऊद का काफी करीबी भी था।
कौन है याकूब मेमन ?
53 साल के याकूब का पूरा नाम याकूब अब्दुल रज्जाक मेमन है। याकूब पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट था। अपने परिवार में याकूब सबसे ज्यादा पढ़ा लिखा सदस्य है। याकूब ने 2013 में इग्नू से अंग्रेजी में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की थी और फिलहाल वह इंदिरा गांधी ओपन यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स की पढ़ाई कर रहा है। मुंबई बम धमाके का मुख्य आरोपी टाइगर मेमन, याकूब मेमन का बड़ा भाई है। इन धमाकों में याकूब के परिवार के चार सदस्य शामिल थे। याकूब की अकाऊंटिंग फर्म के जरिये वह अपने भाई टाइगर मेमन के गैर-कानूनी फाइनेंस संभालता था। टाइगर मेमन चांदी की स्मगलिंग करता था। याकूब पर धमाके की साजिश के लिए पैसे जुटाने का आरोप है। 1994 में याकूब को काठमांडू हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया था। नेपाल पुलिस ने याकूब को आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त होने के शक में गिरफ्तार किया था, जिसे बाद में भारत CBI को सौंप दिया गया। याकूब को टाडा कोर्ट ने 27 जुलाई, 2007 में सजा-ए-मौत सुनाई थी। 2013 में याकूब ने राष्ट्रपति के समक्ष दया याचिका भी दाखिल की थी, लेकिन उसकी याचिका को खारिज कर दिया गया। 

ब्लैक फ्राइडे
1993 में हुए बम धमाकों पर आधारित फिल्म ब्लैक फ्राइडे में निर्देशक अनुराग कश्यप ने फिल्म में याकूब मेमन के इंटरव्यू का थोड़ा फूटेज भी लिया गया है। जिसमें याकूब को कहते दिखाया है कि उसके भाई टाइगर मेमन ने अंडरवर्ल्ड के साथ मिलकर इन धमाकों की साजिश रची थी।

Comments

Popular posts from this blog

इन चीजों से पहचानिए औरत का चरित्र...

भारत माता की जय से पहले उसे जान तो लो

... और दूसरों के अधिकारों के लिए लड़ने वाले खुद बन कर रह गए खबर