Posts

Showing posts from January, 2016

क्या बीवी बिना रह सकोगे, नहीं तो आज ही होश में आओ

हम अपने आस पास न जाने रोज कितनी ही मान्यताएं देखते हैं और उनमें यकीन भी रखते हैं। वैसे ज्यादातर शहरी लोगों का कहना होता है कि वो ये सब नहीं मानते क्योंकि वे तो पढ़ेलिखे हैं। लेकिन क्या आपको सच में ऐसा लगता है? कम से कम मुझे तो नहीं लगता। अभी आप अपने आप से कह रहे होंगे कि नहीं हम तो सच में नहीं मानते, है ना। तो चलिए आपके साथ कुछ चिजें साझा करती हूं, ये मेरे पर्सनल एक्सपीरिंयस है आपके अनुभव मेरे जैसे हो भी सकते हैं और शायद न भी.. मैं एक पत्रकार हूं तो थोड़ा चीजों को तोलमोल कर ही सोचती और करती हूं। खुद पत्रकार हूं इसलिए दोस्त भी वैसे ही हैं। मेरा एक मित्र राजा जो कि पत्रकार है और मेरे साथ ही काम करता है बिहार से है। उसकी एक छोटी बहन है जिसकी उसे शादी करनी है। वैस वो पूरी तरह से दहेज प्रथा के खिलाफ है, लेकिन जब बात उसके घर की है तो उसका तर्क है कि हमारे बिहार में तो दहेज चलता है, इसलिए यदि कोई अच्छा रिश्ता ढूंढना है तो हमें भी दहेज देना ही पड़ेगा। क्या आपको सच में लगता है कि एक लड़की जो बहुत सुंदर है दिल से, काबिल है, पढ़ी लिखी है उसे अगर अपने लिए एक जीवन साथी चाहिए तो उसके लिए उसे ...

कुछ यूं दीवानी है रात कि हंसती ही नहीं

रात चुपचाप दबे पाँव चली जाती है रात ख़ामोश है रोती नहीं हँसती भी नहीं कांच का नीला सा गुम्बद है, उड़ा जाता है ख़ाली-ख़ाली कोई बजरा सा बहा जाता है  चाँद की किरणों में वो रोज़ सा रेशम भी नहीं  चाँद की चिकनी डली है कि घुली जाती है और सन्नाटों की इक धूल सी उड़ी जाती है  काश इक बार कभी नींद से उठकर तुम भी  हिज्र की रातों में ये देखो तो क्या होता है by Ghulzars collection 

सनक की आघोष में आई दुनिया... कितने दिन और बचेगा अब ये खूबसूरत जहां

Image
नशा चाहे सत्ता का हो या ताकत का, अक्सर बर्बादी ही लाता है। जी हां, दुनिया में हिटलर हो या सद्दाम हुसैन हो या फिर ईदी अमीन इन सभी सत्तालोभी शासकों ने अपने लिए आम  लोगों के मानव अधिकारों का न सिर्फ हनन किया बल्कि पूरी मानवता को शर्मसार कर दिया। आज दुनिया के ऐसे ही एक तानाशाह सत्ता के नशे में चूर मानवता और दुनिया को खतरे में डाल रहा है। जहां एक तरफ आतंकी संगठन आईएसआईएस दुनिया को खत्म करने की जद्दो जहद में लगा है। वहीं, दूसरी ओर अब उत्तर कोरिया ने हाईड्रोजन बम का सफल परिक्षण कर दुनिया पर एक और खतरे की घंटी लगा दी है। ये बम कितना खतरनाक है इस बात का अंदाजा तो हम इसके सफल परिक्षण से अमेरिका के माथे पर उभरी चिंता की लकीरों से लगा सकतें हैं। कौन है किम जोंग किम जोंग के पिता और उसके दादा भी उत्तर कोरिया के तानाशाह रहे हैं। अपने बचपन में एक शांत स्वभआवक रहने वाला किंग जोंग उन कभी इतना सनकी तानाशाह बन कर उभरेगा इलकी कलपना किसी ने नहीं कि थी। किंग जोंग एक ऐसा तानाशाह है जिसके पास अथाह शक्ति है और हाईड्रोजन बम के सफर परिक्षण से ये बात और भी साफ हो गई है। अपनी इसी सनक के चलके किम जों...

ये है FACEBOOK के #FREEBASICS की पूरी सच्चाई, कैसे पागल बना रहा है जकरबर्ग

Image
नई दिल्ली  (उषा खोखर)।  इन दिनों आपको फेसबुक एक नोटिफिकेशन दिखा रहा है, जिसमें आपके कुछ दोस्तों के नाम दिखते है कि उन्होंने फ्री बेसिक्स के लिए अपना समर्थन दिया है और एक क्लिक से आप भी अपना समर्थन दे सकते हैं। साथ ही आपको हर न्यूज पेपर, टीवी चैनल पर भी इस तरह के एड दिख रहे है। लेकिन क्या आप जानते हैं ये असल में है क्या? इसके समर्थन या विरोध से हमे क्या फायदा हो सकता है या क्या नुकसान होगा? फ्री बेसिक्स है क्या? फेसबुक के इस अभियान का नाम पहले internet.org था, जिसे अब बदलकर Free Basics कर दिया गया है। अगर फेसबुक को पर्याप्त समर्थन मिल जाता है तो फेसबुक इस बात का निर्णय ले सकेगा की आप क्या देख सकते हैं और क्या नहीं। साथ ही ये एक बेहतरीन कदम होगा डिजिटल इंडिया की ओर। फेसबुक इसके जरिए उन लोगों तक फ्री इंटरनेट पहुंचाएगा जो लोग पैसे देकर डेटा खरीदने में समर्थ नहीं है। ये कहना भी गलत नहीं होगा कि इसके जरिए हम एक बेहतर भारत का सपना सजा सकते हैं। इसके लिए फेसबुक ने रिलायंस कम्युनिकेशंस के साथ मिलकर ग्राहकों के लिए ऐसी स्कीम पेश की है जिसमें फेसबुक पर जाने के लिए लोगों क...