क्या बीवी बिना रह सकोगे, नहीं तो आज ही होश में आओ
हम अपने आस पास न जाने रोज कितनी ही मान्यताएं देखते हैं और उनमें यकीन भी रखते हैं। वैसे ज्यादातर शहरी लोगों का कहना होता है कि वो ये सब नहीं मानते क्योंकि वे तो पढ़ेलिखे हैं। लेकिन क्या आपको सच में ऐसा लगता है? कम से कम मुझे तो नहीं लगता।
अभी आप अपने आप से कह रहे होंगे कि नहीं हम तो सच में नहीं मानते, है ना। तो चलिए आपके साथ कुछ चिजें साझा करती हूं, ये मेरे पर्सनल एक्सपीरिंयस है आपके अनुभव मेरे जैसे हो भी सकते हैं और शायद न भी..
मैं एक पत्रकार हूं तो थोड़ा चीजों को तोलमोल कर ही सोचती और करती हूं। खुद पत्रकार हूं इसलिए दोस्त भी वैसे ही हैं।
मेरा एक मित्र राजा जो कि पत्रकार है और मेरे साथ ही काम करता है बिहार से है। उसकी एक छोटी बहन है जिसकी उसे शादी करनी है। वैस वो पूरी तरह से दहेज प्रथा के खिलाफ है, लेकिन जब बात उसके घर की है तो उसका तर्क है कि हमारे बिहार में तो दहेज चलता है, इसलिए यदि कोई अच्छा रिश्ता ढूंढना है तो हमें भी दहेज देना ही पड़ेगा। क्या आपको सच में लगता है कि एक लड़की जो बहुत सुंदर है दिल से, काबिल है, पढ़ी लिखी है उसे अगर अपने लिए एक जीवन साथी चाहिए तो उसके लिए उसे पैसे देने होंगे।
नहीं, बिल्कुल नहीं। मैं नहीं मानती। अच्छे जीवन शादी का पैसों और दहेज से क्या लेना, जो शख्स आपको खुश रखेगा, प्यार करेगा उसके लिए बात मायने नहीं रखती कि आपने उसे कितने में खरीदा है। अच्छा आप ही बताओ आपकी बीवी या आप अपनी शादी में दहेज लिया था हां, ठीक है कोई नहीं पर आज उस दहेज की क्या अहमियत है क्या जब अपनी बीवी के साथ बाहर जाते हैं, तो क्या आप ये कहते हैं कि तेरे पिता ने तो कम दहेज दिया था इसलिए मैं गाड़ी में आउंगा तुम बस से आना। या फिर आपकी बीवी कहती है कि गाड़ी तो मेरे दहेज की है तो सिर्फ मैं इसमें जाउंगी तुम अपनी फैमिली के साथ बस में आ जाना।
हैलो प्लीज,,, अब तो हम 21वीं सदी में आ चुके हैं। इस दहेज के राक्षस को अब तो मार दो। इसने न जाने कितनी मासूम लड़कियों की जान ली है और अगर ये नहीं रूका तो और भी न जाने कितनी लड़कियों की जान लेने पर तुला है।
लड़के वालों के लिए ये शायद 2 दिन 10 दिन या 1 महीने का दिखावा हो सकता है, जिसमें वो बड़ी हा शान से कहते हैं कि हमारी बहू हमारे लिए इतना दहेज लाई है। लेकिन उस लड़की के माता पिता पर क्या गुजरी होगी आप नहीं समझेंगे। और यही बात मैं लड़की वालों से भी जानना चाहती हूं, कि जब आप अपनी बेटी को इतनी मेहनत से पालते हैं पढ़ाते हैं और फिर एक पैसा जोड़कर दहेज देते हैं तो आप हर उस दर्द से गुजर चुके होते हैं लेकिन जब बात आपके बेटे की आती है तो आप बिल्कुल वैसा ही बर्ताव करते हैं जैसा आपकी बेटी की शादी के समय उसके ससुराल वालों ने किया था। क्या ये सही है?
बदलाव की बात सब करते हैं लेकिन बदलाव के लिए हम क्या करते हैं अगर आज आप अपने बेटे की बहू से दहेज लेने से मना कर देगें तो शायद आपसे प्रेरित हो कर कल 4 लोग और ऐसा ही करेंगे, फिर 10, 100, 1000 और एक दिन शायद पूरा हिंदुस्तान।
बदलाव आज से , बदलाव आप से
पिछले तीन सालों में दहेज से मरने वाली लड़कियों का आंकड़े
2012, 13 और 14 में दहेज के कारण मरने वाली कुल संख्या थी 24771, जिनमें से सबसे ज्यादा मौतें उत्तर प्रदेश में हुईं कुल 7048 मौतें , बिहार में 3,830 और मध्य प्रदेश में 2,252 लड़कियां इसकी भेंट चढ़ीं। इस बाबत महिला एंव बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने बकायदा लोकसभा में बयान देते हुए आंकड़ा दिया था जिसमें क्रमश: 2012, 2013 और 2014 के आंकड़े कुछ इस प्रकार हैं 8,233, 8,083, और 8,455 मामले धारा 304 बी के तहत दर्ज किए गए। गौर हो कि ये सिर्फ कुछ राज्यों के आंकड़े हैं वो सरकारी आंकड़े। न जाने कितने केस ऐसे भी होंगे जिनकी कोई शिकायत की नहीं की होगी और या जिनकी शिकायत लिखी ही नहीं गई होगी।

Comments
Post a Comment