भारत माता की जय से पहले उसे जान तो लो

'भारत माता की जय' को लेकर आए दिन कुछ न कुछ सुनने को मिलता है। कभी किसी की पिटाई इस लिए हो जाती है क्योंकि वो भारत माता की जय नहीं बोलता, तो कोई इस लिए हिंसा का शिकार हो जाता है क्योंकि वो भारत माता की जय बोलने से बाज नहीं आता। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर भारत माता हैं कौन।
 इसे लेकर पिछले कई दिन से राजनीतिक घमासान मचा है। कोई कहता है भारत माता की जय कहने वाला ही सिर्फ देश भक्त है । तो कोई कहता है कि जो भारत माता की जय नहीं कहता वो ज्यादा सच्चा भक्त है। 


 सन 1873 में पहली बार नजर आईं भारत माता भारत माता की जो तस्‍वीर आज आप देखते हहैं उसे 19वीं सदी के आखिरी में स्‍वतंत्रता संग्राम में तैयार किया गया था। किरन चंद्र बनर्जी ने एक नाटक लिखा था जिसका टाइटम था, 'भारत माता,' इस नाटक का प्रदर्शन सन 1873 में किया गया था। यहीं से 'भारत माता की जय' इस नारे के शुरू होने के बारे में बातें कही गई हैं।

वंदे मातरम की प्रेरणा सन 1882 में बंकिम चंद्र चट्टोपाध्‍याय ने 'आनंदमठ' नामक नॉवेल लिखा। इस नॉवेल के साथ उन्‍होंने पहली बार 'वंदेमातरम' जैसा गीत देश को दिया। कुछ इतिहासकार मानते हैं कि इसकी प्रेरणा कहीं न कहीं 'भारत माता' नाटक से उन्‍हें मिली थी।

बिपिन चंद्र पाल ने दिया अलग स्‍वरूप बिपिन चंद्रपाल ने इसे एक विस्‍तृत रूप दे दिया। उन्‍होने भारत माता को हिंदु दर्शन और आधात्मिक कार्यों से जोड़ा। उन्‍होंने भारत माता को एक विश्‍व और एक देश जैसे विचारों के साथ जोड़ना शुरू किया था।

कैसे बनी भारत माता की तस्‍वीर भारत माता का एक तस्‍वीर में वर्णन करने का श्रेय अबानींद्रनाथ टैगोर को जाता है। उन्‍होंने भारत माता को चार भुजाओं वाली देवी दुर्गा के रूप की तरह दिखाते हुए एक पेंटिंग तैयार की थी। यह देवी हाथ में एक पुस्तिका पकड़े है और सफेद रंग के कपड़े पहने थी। इस तस्‍वीर ने उन दिनों देशवासियों की भावनाओं को दे।

सिस्‍टर निवेदिता का योगदान स्‍वामी विवेकानंद की शिष्‍या रहीं सिस्‍टर निवेदिता ने इस पेंटिंग को और विस्‍तृत किया। उन्‍होंने भारत माता को हरियाली से संपूर्ण धरती पर खड़ा दिखाया जिनके पीछे एक नीला आसमान था और उनके पैरों पर कमल के चार फूल थे। चार भुजाएं आधायात्मिक ताकत का पर्याय बनीं।

भारत माता का उपहार सिस्‍टर निवेदिता ने इस पेंटिंग से यह दर्शाने की कोशिश की थी कि भारत माता ने देश के बच्‍चों को शिक्षा, दीक्षा, अन्‍न और वस्‍त्र जैसे उपहार दिए हैं।

फिर मां गंगा के रूप में इसके बाद सुब्रहमण्‍यम भारती जो कि आजादी की लड़ाई में सक्रिय थे उन्‍होंने भारत माता की व्‍याख्‍या गंगा की धरती के तौर पर की और भारत माता को प्राशक्ति के तौर पर पहचाना। उन्‍होंने कहा था कि उन्‍होंने अपनी गुरु सिस्‍टर निवेदिता से मिलने के साथ ही भारत माता का दर्शन किया है।


936 में बना पहला मंदिर वर्ष 1936 में महात्‍मा गांधी ने वाराणसी स्थित काशी यूनिवर्सिटी में भारत माता के मंदिर का उद्घाटन किया था। वीएचपी के बनाए मंदिर का इंदिरा ने किया उद्घाटन इसके बाद हरिद्वार में विश्‍व हिंदु परिषद (वीएचपी) की ओर से एक मंदिर का निर्माण वर्ष 1983 में किया गया था। उस समय तत्‍कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इस मंदिर का उद्घाटन किया था।

Comments

Popular posts from this blog

इन चीजों से पहचानिए औरत का चरित्र...

... और दूसरों के अधिकारों के लिए लड़ने वाले खुद बन कर रह गए खबर