Posts

Showing posts from 2016

इन लाशों की दीवारों से बसता है घर, और इसमें...

Image
इंसान जब दुनिया में कदम रखता है तो सामाजिक ढांचे के तहत उसकी सबसे पहली मुलाक़ात घर/परिवार से होती है। हमे सबसे पहले यही बताया जाता है कि हमारा घर ही हमारी दुनिया होनी चाहिए.. हम क्या पहनेंगे या क्या खाएंगे ये हमारे परिवार के रहन सहन और औकात पर निर्भर करता है। और सही भी है हम केवल उतने ही पैर पसार सकते हैं जितनी हमारी चादर है। परिवार में हमे कई रिश्ते मिलते हैं… जिन्हें हम माता-पिता , भाई बहन , दादा दादी और भी कई..! फिर हम धीरे धीरे थोड़ा बड़ा होते हैं तो समझ में आने लगता है कि ये घर जो हमे इतनी आसानी से मिल जाता है दरअसल उसकी दीवारें कड़ी मेहनत के अलावा कई लाशों पर खड़ी होती हैं और लहू से रंगी होती हैं।और मज़े की बात तो ये है कि जिसकी लाश और लहू से ये घर बस्ता है उसमें इसके योगदान का तो कहीं ज़िक्र ही नहीं होता। वैसे तो कहते है कि पति और पत्नी को मिलकर घर बसाना होता है। लेकिन अगर थोड़ा करीब से देंखे तो यहाँ बात 70-30 की होती है और कहीं-कही तो ये 95-5 का भी हो जाता है। एक घर को बसाने के लिए एक औरत अपने पति की हर ख्वाइश पूरा करने की कोशिश करती है… दर्द हो या तकलीफ वो हर हाल में व...

सीने पर गोली खाता है देश का जवान, मुफ्त की रोटी नहीं तोड़ता...

Image
  कहते हैं कि लोगों का प्यार जीतने में अक्सर उम्रें निकल जाती हैं लेकिन उस प्यार को नफरत में बदलने में ज्यादा वक्त नहीं लगता। जी हां , ऐसा ही कुछ किया है बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ओमपुरी ने। अपने जीवन के 4 दशक फिल्म इंडस्ट्री को दे चुके प्रख्यात अभिनेता ओमपुरी ने अपने एक बयान से न जाने देश के कितने लोगों को आहत किया है। जिनमें से एक मैं भी हूं। मैं उनके काम के कदरदानों में शामिल हूं और बतौर अभिनेता वे मेरे टॉप 10 में शामिल हैं। लेकिन उनके एक बयान ने मुझे ये सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या सच में वो इसके हकदार हैं। एक न्यूज चैनल पर चल रही बहस में ओमपुरी ने कहा था, कि जम्मू कश्मीर के उरी में हुए आतंकी हमले में मारे गए जवानों को किसने कहा था कि वो सेना में भर्ती होने के लिए जाएं। एक दिग्गज अभिनेता जिसे देश का हर नागरिक न सिर्फ पहचानता है बल्कि उसके काम की कदर भी करता है। यदि वह अपने दिल में ये भाव रखता है तो देश के लिए उससे बुरी बात शायद ही कुछ हो ! इससे भी ज्यादा दुख की बात ये थी कि ओमपुरी ने ये बयान उस मुल्क के लोगों का बचाव करते हुए दिया जिसके लोग ही इस घटना में शामिल थे।...

उफ कितनी तरह मैं पकड़ी गई...

Image
आंखों में शराब दिखी सबको, क्या दर्द नहीं देखा कोई.. सावन भादो तो दिखे, क्या आसमान नहीं देखा कोई.. फन की झीनी सी चादर में, बुत छिले गए उरियानी के.. तागा-तागा करके उतारी गई पोशाक.. मेरे जिस्म पर फन की मश्क हुई.. और आट कला कहते- कहते.. संगेमरमर में मैं जकड़ी गई.. उफ कितनी तरह मैं पकड़ी गई..............  # REKHA

तुम्हारा घाघरा और चोली ही सब कह जाती है...

Image
आज एक खबर पढ़ी जिससे न जानें क्यों दिल बेहद विचलित सा हो गया। ख़बर थी कि एक शख्स ने एक 8 महीने की मासूम को आपनी हवस का शिकार बनाया था। इससे ठीक एक दिन पहले खबर आयी थी कि 2 या शायद इससे ज्यादा लोगों ने 1 साल की बच्ची के साथ कुछ ऐसा ही किया था। क्या आप अंदाजा लगा सकते है कि उस मासूम पर क्या गुजरी होगी, नहीं कोई नहीं लगा सकता। वो मासूम जो अभी दुनिया में आयी भी नहीं ठीक से उसमें इन वेहशी दरिंदो को अपनी हवस नज़र आने लगी। उसके साथ ये सब करते हुए  उन्हें क्या एक पल भी उसकी मासूमियत नहीं दिखी। आखिर कसूर क्या था उसका उसने तो छोटे कबाड़े नहीं पहने थे, न ही वो देर रात दफ्तर से घर जा रही थी। उसने तो अभी तक किसी लड़के को आकर्षित करने के लिए नई किया था कुछ, उसका तो चरित्र शायद बना भी नहीं था अभी फिर ऐसा क्यों? इसी बीच अमिताभ बच्चन ने अपनी पोती और नातिन के लिए पत्र लिखा जिसमें उन्होंने कहा कि अक्सर लोग तुम्हें तुम्हारी काबिलियत नहीं बल्कि तुम्हारी स्कर्ट के साइज से जज करेंगे। लेकिन तुम कभी रुकना नहीं और उनकी बातों को दिल पर मत लगने देना। लेकिन इस वेहशी समाज उन्हें वहां तक पहुंचने तो दे... त...

क्या बस गाली बनकर रह जाएंगी मां, बेटी और बहन?

Image
भारत को आजाद हुए पूरे 70 साल हो गए हैं। इन 70 सालों में देश ने काफी विकास भी किया है, कभी इस विकास का क्रेडिट कांग्रेस लेती दिखती है तो कभी बीजेपी। लेकिन जब बात महिला सुरक्षा की आती है तो सभी राजनैतिक पार्टियां पल्ला झाड़ती नजर आती हैं। 70 साल के बाद भी देश में महिला सुरक्षित नहीं है, लेकिन कोई इस मसले को उठाना नहीं चाहता। उठाना तो दूर, इन दिनों राजनीति का स्तर इतना गिर गया है कि सरेआम नेता औरतों की तुलना वेश्या से करने से भी नहीं कतराते। हाल ही में बीजेपी के पूर्व नेता दयाशंकर ने BSP सुप्रीमों की तुलना वेश्या से कर डाली तो BSP के नेताओं ने भी दयाशंकर की पत्नि और नाबालिग बेटी के लिए अपशब्द कहने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अगर सियासी ऐनक से देखें तो ये सिर्फ राजनीति ही लगेगी, लेकिन अगर एक महिला के नजरिए से देखेंगे तो ये एक बेहद गंभीर अपराध है। क्यों हमारे देश में हर काम के लिए केवल महिला को ही दोष दिया जाता है? क्यों कोई एक्टिविस्ट मोमबत्तियां लेकर इस बार आगे नहीं आया? लड़ाई किसी की भी हो लेकिन गाली में तो सिर्फ महिला को ही लाया जाता है। दो लोग लड़ रहे हों तो गाली मा...

जन्नत में हूर तो मिलेगी, लेकिन क्या वो वर्जिन होगी?

Image
#ZakirNaik को लेकर इन दिनों बड़ी सुर्खियों में हैं। सबसे मजेदार बात तो ये है कि जाकिर साहब खुद को इस्लाम का बड़ा ही विद्वान मानते हैं। हमारे एक साथी पत्रकार अभिरंजन कुमार के दिल में कुछ सवाल हैं जन्नत और जन्नत की हूरों को लेकर। आप पढ़िए ये मजेदार सवाल 1. मैंने सुना है कि धार्मिक पुरुष जब जन्नत पहुंचते हैं, तो उन्हें 72 हूरें मिलती हैं, लेकिन जब धार्मिक महिलाएं जन्नत पहुंचती हैं, तो उन्हें कौन मिलता है, और जो भी मिलते हैं, उनकी संख्या कितनी होती है? 2. कहीं ऐसा तो नहीं कि जैसे धरती पर महिलाओं से भेदभाव किया जाता है, वैसे ही जन्नत में भी उनकी अनदेखी की जाती है? वहां पुरुष तो हूरों के साथ मगन रहते होंगे, पर महिलाएं अपना वक्त कैसे काटती हैं? 3. जन्नत पहुंचे धार्मिक पुरुषों से मिलने के लिए हूरें बुरके में आती हैं या बिकिनी में? दुपट्टे सलवार में आती हैं या हॉट पैंट में? कपड़े पहनकर आती हैं या बिना कपड़ों के? 4. कृपया हूरों के नैन-नक्श, पहनावे-ओढाबे, खान-पान, रहन-सहन इत्यादि के बारे में विस्तार से बताएं. 5. हूरें कौन-सी भाषा बोलती हैं? क्या उन्हें धरती पर बोली जाने वाली भाषाओं ...

इन चीजों से पहचानिए औरत का चरित्र...

Image
एक महिला की पहचान क्या है? किसे आप औरत कहेंगे? ऐसा क्या पैमाना है जो आपको बताएगा कि ये एक अच्छी महिला है या बुरी? ये सवाल आपन अक्सर सुने होंगे। लेकिन कभी कोई ये क्यों नहीं पूछता कि पुरुष कौन है? ऐसा क्या पैमाना है कि वो अच्छे पुरुष हैं या बुरे? हम ये सवाल पढ़कर आप सोचेंगे कि ये कोई नॉनसेन्स फेमिनिस्ट है जो बेबुनियादी बातें करती हैं और नारी - महिला - औरत का डांका पीटती हैं। लेकिन ऐसा है नहीं असल बात तो ये है कि जो फेमिनिस्ट होती हैं वो भी एक अलग माएने में पुरुष ही होते हैं जो बस दूसरी जेंडर को काबू करना चाहते हैं। पता नहीं कब और क्यों मुझे ये बातें इतनी तकलीफ देने लगीं। पर अब जब ये बातें महसूस होती हैं तो फिर इसके लिए तो लड़ना पड़ेगा।  एक बार को मान भी लेते हैं कि लड़ने का मन बना भी लिया तो सवाल तो ये है न कि लड़ना किससे है? भाई, चाचा, ताउ या अपने ही पिता से... दुनिया से तो लड़ लो लेकिन अपनों से लड़ें तो कैसे?  जानती हूं आपने ऐसे लेख बहुत पढ़ें होंगे, लेकिन मैं कोई बड़ी नेता या फेमिनिस्ट नहीं जो सबके के लिए आवाज उठाउंगी। मैं तो बस अपनी दुनिया में आजादी चाहती हूं। ...

#Review : #UdtaPunjab में दिलजीत, शाहिद और आलिया ने कर दी #DrugsDiMaadi

Image
पंजाब की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म 'उड़ता पंजाब' विवादों के बाद हरियाणा-पंजाब सहित पूरे देश में आज रिलीज हो गई। फिल्म के अंदर पंजाब में अपनी जड़ें जमा चुके ड्रग्स और युवाओं की नसों में बस चुकी इसकी लत को दिखाया गया है। फिल्म की कहानी को बड़ी ही सावधानी के साथ लिखा और फिल्माया गया है। हालांकि फिल्म के कुछ सीन को देखकर आपको ऐसा जरूर लगेगा कि फिल्म को जल्दी से खत्म करने की कोशिश की गई है। फिल्म में अपनी एक्टिंग से शाहिद, आलिया और दिलजीत तीनों ने ही सबको चौंका दिया है। फिल्म के मुख्य किरादर  फिल्न की कहानी में  टॉमी सिंह यानी शाहिद कपूर  को सेंटर में रखा गया है। शाहिद एक रॉकस्टार हैं और अपने गानों में  ड्रग्स का महिमामंडन करते हैं। फिल्म का दूसरा मुख्य किरदार  आलिया भट्ट  है, जो एक बिहार की युवती और एक स्टेट लेवल की हॉकी चेंपियन रह चुकी है। लेकिन गरीबी और भुखमरी के कारण पंजाब पहुंच जाती है और खेतों में काम करना शुरू कर देती है। फिल्म में तीसरा और फिल्म की आत्मा  सरताज यानी दिलजीत दोसांझ  हैं। वो एक पुलिस अफसर की भूमिका में हैं और कहीं...

अरे! औरत कला से नहीं उससे.. पहचानी जाती है पगले

Image
महिला को हमेशा एक ऑबजेक्ट के रूप में ही देखा जाता है.. और हैरानी तब होती है जब खुद को बड़े-बड़े बुद्धिजीवी कहने वाले लोग भी इस श्रेणी में शामिल हो जाते हैं। खुद को बड़ा पत्रकार कहने वाले लोग एक महिला पर टिप्पणी करते हुए हैं कि वो लड़की या वो हीरोइन ऐसी नहीं, वैसी है। न जाने कितनी सदियां हो गई लड़कियों को अपने हक की लड़ाई लड़ते हुए, आखिर कितनी और लड़ाई लड़नी पड़ेगी इन्हें। वैसे सवाल तो ये भी है कि आखिर लड़ने की जरूरत क्या है, क्यों लड़के ये लड़ाई नहीं लड़ते। आरुषि हत्याकांड का दर्द बयान करती 'तलवार' जवाब आपके पास ही है, आप पर को तब तक की शासन कर सकता है जब तक आप उसे करने की अनुमति देंगी। क्या हुआ अगर कोई दो कौड़ी का लड़का आपसे कह रहा कि आपका कैरेक्टर तो ऐसा है, या वैसा है। उसे किसने दिया है आपको जज करने का अधिकार , आपने खुद। आपके पास इससे निपटने के दो ही रास्ते हैं 1. पहला ये कि आप पुरुषों के अनुसार खुद को ढाल लो  2. दूसरा किसी की परवाह किए बिना अपनी शर्तों पर जीवन जीना।  हालांकि दोनों ही रास्तों पर चलने के लिए आपको पहले अपने मन को उतना स्ट्रांग बनाना होगा, नह...

... और दूसरों के अधिकारों के लिए लड़ने वाले खुद बन कर रह गए खबर

Image
कहते हैं पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ होता है। लेकिन इन दिनों भारत में जिस प्रकार एक के बाद एक पत्रकारों की बेरहमी से हत्या की जा रही है, इससे तो लोकतंत्र की नींव अब कमजोर पड़ती नजर आ रही है। अगर ये सब जल्दी नहीं रोका गया तो वो दिन दूर नहीं जब भारत में लोकतंत्र की जगह गुंडातंत्र होगा।  दूसरों के लिए लड़ने वाली खुद के लिए नहीं उठा सकी आवाज फरीदाबाद की पत्रकार पूजा तिवारी एक खोजी पत्रकार थी। खबरों के मुताबिक वो एक भ्रूण हत्या मामले में स्टिंग कर रही थी। जिसके कुछ दिन बाद उसकी हत्या या कथिततौर आत्महत्या कर ली। जांच में सामने आ रही खामियां नजर आ रही हैं। एक वक्त पर दूसरों के लिए लड़ने वाली अपने लिए आवाज क्यों नहीं उठा सकी। कैसे वो अमित द्वारा दी जा रही यातनाओं को सहती रही। आखिर क्यों? ये क्यों ही है जो लगातार हमें परेशान किए जा रहा है। सरकार सोती रह जाएगी जब मनमोहन सिंह की की सरकार तो था कहा जाता था कि मौन सरकार है, लेकिन अब तो मोदी सरकार है। उन्हें तो बोलना आता है, काम करना भी आता है फिर आज वो खामोश क्यों हैं। क्यों उनकी ओर से जांच का कोई आश्वासन या ंम़तकों...

इसलिए मन में आता है 'आत्महत्या' का खयाल

Image
इन दिनों आत्महत्याओं का बड़ा चलन है, आए दिन हम लोग अपने आस पास ऐसी घटनाओं के बारे में सुनते हैं। हम सुनते तो हैं लेकिन दुख की बात ये है कि हम कभी इसके बारे में एक पल के लिए खड़े सोचते नहीं । ऐसा क्या हुआ होगा कि एक व्यक्ति जिंदगी से इतना परेशान हो जाए कि आत्महत्या जैसा संगीन कदम उठा लेते हैं। जब हम इस बारे में बैठ के सोचते हैं तो दिमाग में पहला खयाल यही आता है कि शायद कमजोर इंसान रहा होगा और हालात से मुंह मोड़ कर भाग खड़ा होना था इसलिए आत्महत्या कर ली, लेकिन क्या सच में वो व्यक्ति कमजोर था जो खुद को मौत के दरवाजे तक ले जा सकता है। नहीं, मैं तो नही मानती कि वजह ये रही होगी। घुटन में जीना मुश्किल जितना मैं अभी तक दुनिया को समझ सकी हूं उसके हिसाब से इन दिनों हमारे यहां अकेलेपन का जमाना है। हम लोग अपने गैजेट्स और इंटरनेट में इतना उलझ के रह जाते हैं कि वास्तविक रिश्ते और दोस्ती के मायने भूलते जा रहे हैं। एक पल को तो हमें ऐसा लगता है मानो सारी दुनिया हमारे साथ है। हमारे फेसबुक पर 500 दोस्त हैं तो ट्विटर पर 400 फॉलोअर, लेकिन क्या आप इन सबसे अपनी दिल की बात कह सकते हैं नहीं, बिल्कुल...

तुम्हारी औकात नहीं, औरतों के आगे खड़े होने की...

Image
Dear, बागपत पंचायत एक बार फिर आप आ गए हैं औरतों को तहजीब सिखाने , look at you guys, चेहरे से टपकते हैं आपके नेक विचार। उत्तर प्रदेश के बागपत में 'औरतों' की रक्षा के लिए कुछ पंचायती भड़वे आगे आए हैं। उन्होंने सिर्फ जींस ही नहीं बल्कि टाइट फिट्स पर भी बैन लगाया है। हमें कपड़े पहनने की अक्ल दे भी तो कौन रहा है, साला जिनकी आंख अपनी मां को भी चैकआउट करने से न बाज आएं, वो आए हैं लड़कियों को कपड़े पहनने की तमीज सिखाने। लड़कियों पर उंगली तब उठाना जब तुम खुद अपनी नजर सुधार लो। साला 10 से लेकर 80 साल के बुड्ढे तो ठरक से मरे जा रहे हैं और हमारे लिए आए हैं पंचायती बनकर। इतनी हमारी परवाह है तो पहले अपने बेटे, भाई, पोते. दामाद को देखने की ट्रेनिंग दो फिर आना लड़कियों को तहजीब सिखाने। और अंकल आप लोगों की नजर तो इतनी पैनी है कि आप तो बुर्खे में भी महिला का रेप करने की ताकत रखते हैं। तो फिर जिंस और टाइट फिट्स के बैन होने से आपकी काबिलियत पर कोई खास फर्क थोड़ी न प़ड़ने वाला है। और वैसे आप होते कौन हैं हमारे उपर टिप्पणी करने वाले। औकात क्या है आपकी जो आप लड़कियों पर किसी भी टाइप क...

भारत माता की जय से पहले उसे जान तो लो

Image
'भारत माता की जय' को लेकर आए दिन कुछ न कुछ सुनने को मिलता है। कभी किसी की पिटाई इस लिए हो जाती है क्योंकि वो भारत माता की जय नहीं बोलता, तो कोई इस लिए हिंसा का शिकार हो जाता है क्योंकि वो भारत माता की जय बोलने से बाज नहीं आता। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर भारत माता हैं कौन।  इसे लेकर पिछले कई दिन से राजनीतिक घमासान मचा है। कोई कहता है भारत माता की जय कहने वाला ही सिर्फ देश भक्त है । तो कोई कहता है कि जो भारत माता की जय नहीं कहता वो ज्यादा सच्चा भक्त है।   सन 1873 में पहली बार नजर आईं भारत माता भारत माता की जो तस्‍वीर आज आप देखते हहैं उसे 19वीं सदी के आखिरी में स्‍वतंत्रता संग्राम में तैयार किया गया था। किरन चंद्र बनर्जी ने एक नाटक लिखा था जिसका टाइटम था, 'भारत माता,' इस नाटक का प्रदर्शन सन 1873 में किया गया था। यहीं से 'भारत माता की जय' इस नारे के शुरू होने के बारे में बातें कही गई हैं। वंदे मातरम की प्रेरणा सन 1882 में बंकिम चंद्र चट्टोपाध्‍याय ने 'आनंदमठ' नामक नॉवेल लिखा। इस नॉवेल के साथ उन्‍होंने पहली बार 'वंदेमातरम' जैसा गीत दे...

आपके भी दिल में आया था आत्महत्या का खयाल, ये हैं कारण

Image
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में एक बीमारी सबसे ज्यादा देखने को मिल रही है और वो है डिप्रेशन। जी हां, ये एक ऐसी मानसिक बीमारी है जिसकी चपेट में न सिर्फ भारत बल्कि पूरा विश्व है। हाल ही में एक टीवी अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी ने पंखे से लटक कर जान दे दी। इस खबर के बाहर आते ही सभी के दिलो दिमाग में एक सवाल सबसे पहले उठा कि इतनी कम उम्र में कामयाबी की बुलंदियों को छू लेने के बाद भी कोई आत्महत्या कैसे कर सकता है। माना कि प्रत्यूषा एक्टिंग के क्षेत्र में काफी नाम कमा चुकी थी। लेकिन अक्सर कामयाब लोगो एक बेहद ही खतरनाक दिमागी बिमारी के शिकार होते हैं और वो है डिप्रेशन। शुरुआती तथ्यों से हुए खुलासों के अनुसार प्रत्यूषा दिमागी तनाव से गुजर रही थी और किसी से खुल कर इस बारे में बात भी नहीं कर पा रही थी।  ये तो तय है कि प्रत्यूषा काफी गहरे अवसाद में थी, लेकिन सवाल ये है आखिर उनके दोस्तों या करीबियों को इस बात की भनक क्यों नहीं लगी। इसके पीछे का मुख्य कारण है लोगों में इसके प्रति मौजूद उदासीनता। अधिकतर लोग इसके लक्षणों से अंजान हैं।  डिप्रेशन के लक्षण डिप्रेशन से ग्रस्त व्यक्ति कई बार...

प्रत्युषा बनर्जी - 'प्यार जिंदगी है लेकिन जिदंगी से ज्यादा नहीं '

Image
कुछ सालों पहले ऐसा ही एक हादसा मुंबई में हुआ। जिसमें प्यार में धोखा खाने के बाद अभिनेत्री जिया खान ने प्यार में मिले धोखे के बाद खुदकुशी कर ली।  आज से लगभग तीन साल पहले 3 जुलाई को जिया खान ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। लेकिन 3 साल बाद भी इस केस में अभी तक कोई फैसला नहीं आ सका है।  अब ताजा मामला आया है अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी का, शुरुआत में तो यही कहा गया है कि प्रत्युषा ने खुदकुशी की है। लेकिन क्या एक लड़की जो झारखंड के छोटे से इलाके से मुंबई आ कर इंडस्ट्री में नाम कमाया वो यूं हीं आत्महत्या कर ले। नहीं, कम से कम मैं तो नहीं मानती।  ये आत्महत्या नहीं हत्या है। भले ही किसी ने उन्हें फांसी के फंदे पर लटकाया न हो, लेकिन यकीनन किसी ने उसे अंदर से इतना तोड़ दिया होगा कि वो इतना बड़ा कदम उठाने के लिए तैयार हो गई हो। लेकिन ये बात भी उतनी ही सही है कि ये गलती भी हम लड़कियों की है कि हम किसी दो कौड़ी के लड़के को इतना अधिकार दे देते हैं कि उसके बिना जिंदगी की कल्पना तक करना मुश्किल हो जाता है। लेकिन जरा सोचिए क्या सच में वो लोग आपके इस कदम के हकदार हैं जो ...

'हिंदू की जान से ज्यादा मंहगी है एक मुसलमान की जिंदगी'

Image
  आज से करीब 5 महीने पहले यूपी के बिसहड़ा गांव में अखलाक नाम के एक व्यक्ति की भीड़ ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। भीड़ का कहना था कि उन्हें अखलाख के घर पर बीफ होने की खबर मिली थी, इसी कारण भीड़ ने अपना आपा खो दिया और बेरहमी से पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी। इस दर्दनाक घटना के 5 महीने बाद फिर एक बार गुस्साई भीड़ का गुस्सा फूटा और एक निर्दोश को जान से मार डाला। ये दोनों ही मामले हत्या के हैं और पुलिस प्रशासन आश्वासन दे रहा है कि वह हर वह कदम उठाएगा जो उसे उठाना चाहिए। इस मामले को लेकर अब सिर्फ पुलिस ही नहीं बल्कि मीडिया भी सवालों के घेरे में है। पिछले दो दिन से लगातार सोशल साइट्स पर ये सवाल किया जा रहा है कि जब अखलाक की हत्या हुई तो मीडिया, राजनेता और अभिनेता सब उसके परिवार की आवाज से आवाज मिलाने आ पहुंचे थे। पूरे देश में असहनशीलता के मुद्दे को लेकर अक बड़ी बहस छिड़ गई थी। लेकिन जब आज होली पर एक मामूली बात पर कुछ लोगों ने एक डॉक्टर की पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। क्या था मामला दिल्ली के विकासपुरी में कुछ युवकों ने महज रबड़ की बॉल लगने से डॉक्टर की पीट-पीट कर हत्या कर दी ...

मेरी खामोशी को लोग समझ नहीं पाते…’

Image
मनोज वाजपेयी की गिनती आज बॉलीवुड के उन कुछ चुनिंदा अभिनेताओं में होती है, जो अपने किरदार को पर्दे पर जीवंत करने में माहिर हैं। इस दौर के अभिनेताओं की बात करें तो उनकी एक्टिंग स्टाइल सबसे जुदा और खास है। इन दिनों वह फिल्म ‘अलीगढ़’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म की कहानी एक गे प्रोफेसर के जीवन और उसके संघर्ष पर आधारित है। फिल्म अपने कंटेट को लेकर काफी विवादों में भी रही है। लेकिन रिलीज के बाद फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।   आंखों में तनहाई ला पाना सबसे मुश्किल मनोज अपने इस किरदार के बारे में बात करते हुए कहते हैं, मैंने जब पहली बार फिल्म की कहानी सुनी थी तो मैं कुछ पल के लिए सोच में पड़ गया था। मेरे लिए मुश्किल ये नहीं था कि मैं एक गे व्यक्ति का किरदार कैसे निभाऊंगा या उसका व्यक्तित्व कैसा होगा। मेरे लिए चिंता का विषय प्रोफेसर सिरस की तन्हाई, उनका अकेलापन था। कहानी सुनने के बाद में बस यही सोच रहा था कि मैं अपनी आंखों में वो तन्हाई किसी तरह ला पाया तो ही इस फिल्म और कहानी के साथ न्याय कर सकूंगा। फिल्म में प्रोफेसर सिरस के किरदार में रमने को लेकर अपनी तैयारियों के बारे में बत...

अफजल गुरू शहीद तो फिर हनुमनथप्पा और पवन कुमार कौन?

Image
जेएनयू का छात्र उमर खालिद और बाकि सभी छात्र जो भी अफजल गुरु के समर्थक हैं। क्या वो सही हैं? या वो बिल्कुल गलत हैं? इस बात का फैसला मैं नहीं कर सकती, इसका फैसला कोर्ट कर करेगा। लेकिन क्या अफजल गुरु एक शहीद है। अगर वो शहीद है तो हाल ही मेरे गांव युवक और  सेना का जवान पवन कुमार सीमा पर आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हो गया। वो अपने मां-बाप का एक लौता बच्चा था। पंपोर में हुए आतंकी हमले में शायद पवन कुमार की गोली से शायद किसी आतंकवादी की जान भी गई हो।  इससे पहले भी पवन कुमार कश्मीर में एक आतंकवादी हमले में डट कर सामना किया था। पिछली बार आतंकवादी हमले में भी एक या दो को तो मार ही गिराया होगा। अगर हम खालिद की ही सोच को सही माना जाए तो उसके हिसाब से तो पवन कुमार एक आतंकवादी या एक हत्यारा था। और शायद वो पवन की मौत पर दुख नहीं खुशी मनाना चाह रहे होंगे। यदि इनकी सोच यही है तो बिल्कुल खालिद और उसके साथी सही हैं। पाकिस्तान को जिंदाबाद कहना भी गलत नहीं। इस मामले पर बात करते हुए अक्सर मुझे सनी देओल की एक फिल्म का डायलॉग याद आता है। फिल्म गदर के एक सीन में सनी, ओम पुरी को कहते हैं कि '...

Ooops!! तो ऐसे करते हैं हमारे मम्मी-पापा प्यार

वेलंटाइन्स डे नजदीक है और यूं मानो सारा जहां इन दिनों प्यार के रंग में रगा है। हर दुकान तोहफों से सजी हैं, तो वहीं जगह-जगह फूलों के बागीचे यानी दुकानें भी लगी हैं। हर कोई मानो बस प्यार की बातें करना चाहता है और दुनिया को भूलकर बस अपने महबूब की आगोश में रहना चाहता है। वेेलेंटाइन्स डे को अक्सर युवाओं द्वारा मनाया जाने वाला त्योहार माना जाता है। लेकिन जिस तरह आज के युवा मॉडर्न हो गए हैं ठीक वैसे ही अब हमारे बुजुर्ग या यूं कहें कि हमसे पहले वाली पीढ़ी खासी रोमांटिक औऱ मॉडर्न होती जा रही है। इस पीढ़ी ने युवा पीढ़ी से बहुत कुछ सीखा होगा लेकिन उन्हें हमें एक चीज सीखाई है जो हमें हमारे प्यार को और मजबूत और गहरा करने में मदद करते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि बाकि चीजों में तो हमने बहुत कुछ सीखा है अपने बड़ों से लेकिन रोमांस में क्या सिखाया है उन्होंने...?? चलिए थोड़ा गौर से सुनिए और जरा याद करें बहुत कम ऐसा होता होगा जब आपके मात-पिता डिन्नर पर या डेट पर जाते हों, या फिर आपके पिता आपकी मम्मी के लिए  रोज गिफ्त्स लाते हुए। नहीं न!! लेकिन फिर भी उनका प्यार इतना गहरा होता है कि ऐसे प्यार की ...

क्या बीवी बिना रह सकोगे, नहीं तो आज ही होश में आओ

हम अपने आस पास न जाने रोज कितनी ही मान्यताएं देखते हैं और उनमें यकीन भी रखते हैं। वैसे ज्यादातर शहरी लोगों का कहना होता है कि वो ये सब नहीं मानते क्योंकि वे तो पढ़ेलिखे हैं। लेकिन क्या आपको सच में ऐसा लगता है? कम से कम मुझे तो नहीं लगता। अभी आप अपने आप से कह रहे होंगे कि नहीं हम तो सच में नहीं मानते, है ना। तो चलिए आपके साथ कुछ चिजें साझा करती हूं, ये मेरे पर्सनल एक्सपीरिंयस है आपके अनुभव मेरे जैसे हो भी सकते हैं और शायद न भी.. मैं एक पत्रकार हूं तो थोड़ा चीजों को तोलमोल कर ही सोचती और करती हूं। खुद पत्रकार हूं इसलिए दोस्त भी वैसे ही हैं। मेरा एक मित्र राजा जो कि पत्रकार है और मेरे साथ ही काम करता है बिहार से है। उसकी एक छोटी बहन है जिसकी उसे शादी करनी है। वैस वो पूरी तरह से दहेज प्रथा के खिलाफ है, लेकिन जब बात उसके घर की है तो उसका तर्क है कि हमारे बिहार में तो दहेज चलता है, इसलिए यदि कोई अच्छा रिश्ता ढूंढना है तो हमें भी दहेज देना ही पड़ेगा। क्या आपको सच में लगता है कि एक लड़की जो बहुत सुंदर है दिल से, काबिल है, पढ़ी लिखी है उसे अगर अपने लिए एक जीवन साथी चाहिए तो उसके लिए उसे ...

कुछ यूं दीवानी है रात कि हंसती ही नहीं

रात चुपचाप दबे पाँव चली जाती है रात ख़ामोश है रोती नहीं हँसती भी नहीं कांच का नीला सा गुम्बद है, उड़ा जाता है ख़ाली-ख़ाली कोई बजरा सा बहा जाता है  चाँद की किरणों में वो रोज़ सा रेशम भी नहीं  चाँद की चिकनी डली है कि घुली जाती है और सन्नाटों की इक धूल सी उड़ी जाती है  काश इक बार कभी नींद से उठकर तुम भी  हिज्र की रातों में ये देखो तो क्या होता है by Ghulzars collection 

सनक की आघोष में आई दुनिया... कितने दिन और बचेगा अब ये खूबसूरत जहां

Image
नशा चाहे सत्ता का हो या ताकत का, अक्सर बर्बादी ही लाता है। जी हां, दुनिया में हिटलर हो या सद्दाम हुसैन हो या फिर ईदी अमीन इन सभी सत्तालोभी शासकों ने अपने लिए आम  लोगों के मानव अधिकारों का न सिर्फ हनन किया बल्कि पूरी मानवता को शर्मसार कर दिया। आज दुनिया के ऐसे ही एक तानाशाह सत्ता के नशे में चूर मानवता और दुनिया को खतरे में डाल रहा है। जहां एक तरफ आतंकी संगठन आईएसआईएस दुनिया को खत्म करने की जद्दो जहद में लगा है। वहीं, दूसरी ओर अब उत्तर कोरिया ने हाईड्रोजन बम का सफल परिक्षण कर दुनिया पर एक और खतरे की घंटी लगा दी है। ये बम कितना खतरनाक है इस बात का अंदाजा तो हम इसके सफल परिक्षण से अमेरिका के माथे पर उभरी चिंता की लकीरों से लगा सकतें हैं। कौन है किम जोंग किम जोंग के पिता और उसके दादा भी उत्तर कोरिया के तानाशाह रहे हैं। अपने बचपन में एक शांत स्वभआवक रहने वाला किंग जोंग उन कभी इतना सनकी तानाशाह बन कर उभरेगा इलकी कलपना किसी ने नहीं कि थी। किंग जोंग एक ऐसा तानाशाह है जिसके पास अथाह शक्ति है और हाईड्रोजन बम के सफर परिक्षण से ये बात और भी साफ हो गई है। अपनी इसी सनक के चलके किम जों...