'हिंदू की जान से ज्यादा मंहगी है एक मुसलमान की जिंदगी'
आज से करीब 5 महीने पहले यूपी के बिसहड़ा गांव में अखलाक नाम के एक व्यक्ति की भीड़ ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। भीड़ का कहना था कि उन्हें अखलाख के घर पर बीफ होने की खबर मिली थी, इसी कारण भीड़ ने अपना आपा खो दिया और बेरहमी से पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी। इस दर्दनाक घटना के 5 महीने बाद फिर एक बार गुस्साई भीड़ का गुस्सा फूटा और एक निर्दोश को जान से मार डाला।
ये दोनों ही मामले हत्या के हैं और पुलिस प्रशासन आश्वासन दे रहा है कि वह हर वह कदम उठाएगा जो उसे उठाना चाहिए। इस मामले को लेकर अब सिर्फ पुलिस ही नहीं बल्कि मीडिया भी सवालों के घेरे में है। पिछले दो दिन से लगातार सोशल साइट्स पर ये सवाल किया जा रहा है कि जब अखलाक की हत्या हुई तो मीडिया, राजनेता और अभिनेता सब उसके परिवार की आवाज से आवाज मिलाने आ पहुंचे थे। पूरे देश में असहनशीलता के मुद्दे को लेकर अक बड़ी बहस छिड़ गई थी। लेकिन जब आज होली पर एक मामूली बात पर कुछ लोगों ने एक डॉक्टर की पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया।
क्या था मामला
दिल्ली के विकासपुरी में कुछ युवकों ने महज रबड़ की बॉल लगने से डॉक्टर की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। जानकारी के मुताबिक बुधवार को भारत की आश्चर्यजनक जीत के बाद उत्साहित डॉक्टर पंकज नारंग रात के समय अपने बेटे के साथ बालॅकनी में बॉल खेल रहे थे। तभी वह बॉल गिरकर सड़क पर जा रहे स्कूटी सवार को ला लगी। जिसके बाद स्कूटी सवार ने डॉक्टर को देख लेने की धमकी दी।
नेता, अभिनेता सब चुप
पंकज नारंग की बेरहमी से की गई हत्या के बाद कोई नेता या अभिनेता उनके लिए आवाज उठाने नहीं आया। वहीं, जब बीफ के नाम पर बिसहड़ा गांव में अखलाक की हत्या हुई थी तो इन्हीं लोगों ने इसे एक नेशनल इश्यू बना दिया गया था। आए दिन कोई न कोई अभिनेता या नेता इस मामले को लेकर बयानबाजी करते रहते थे। फिर वो राहुल गांधी हों या अरविंद केजरीवाल हर एक इस मामले को भुनाने की कोशिश में लगा रहता था।
धर्म से बनता है वोट बैंक
इस मसले को लेकर सभी राजनेता टिप्पणी करने से बचते नजर आ रहे हैं। ये गलत नहीं होगा कि ये मसला कहीं न कहीं धर्म से जुड़ा है। हालांकि पुलिस रिपोर्ट्स का कहना है कि इस मामले का धर्म से कोई लेना देना नहीं है। लेकिन क्या सच में ये सही है? हम सब जानते हैं कि भारत में हिंदू बहुलता है। ऐसे में अपना राजनीतिक नफा-नुकसान देखते हुए नेता इस मसले जरा दूरी बनाए हुए हैं। राजनीतिक विशेषज्ञों की मानें तो ये सभी नेताओं को धर्म के नाम पर अपना वोट बैंक मजबूत करना होता है और वहीं ये मसला दूर- दूर तक कोई राजनीतिक फायदा देता नजर नहीं आता।

Comments
Post a Comment