Posts

Showing posts from 2015

यूं ही नहीं कोई स्टार बन जाता यूं नहीं कोई सलमान बन जाता, सलमान से जुड़े कुछ अनछुए पहलू

Image
 25 सालों से भी ज्यादा टाइम बीत गया लेकिन एक बार जो सलमान का सितार चमका तो फिर उसने कभी चमकना बंद ही नहीं किया। जी हां, आज से करीब 35 साल पहले ही सलमान ने तय कर लिया था कि उन्हें फिल्मों में काम करना है। उस समय सलमान करीब 15 साल के रहे होंगे। आज अगर सलमान पीछे मुड़कर देखते होंगे तो उन्हें खुद पर हैरत होगी कि इतनी कम उम्र में उन्होंने इतना बड़ा फैसला कैसे ले लिया। 15 साल की उम्र में मिला पहला ब्रेक सलमान खान ने 15 साल की उम्र में पहली बार कैमरा फेस किया था। सलमान ने पहली बार खुद को कैम्पाकोला के ऐड में खुद को परदे पर देखा था। सलमान को ये ऐड फिल्म उस समय के नामी ऐड मेकर कैलाश सुरेंद्रनाथ और उनकी मंगेतर आरती गुप्ता की वजह से मिला था। इस ऐड को शूट करने के लिए सलमान अंडमान-निकोबार में शूटिंग के लिए गए थे। उस ऐड में जैकी श्रॉफ की पत्नी भी बतौर मॉडल काम कर रहीं थी। ‘बदनाम’ के लिए काटे चक्कर सलमान बताते हैं कि एड के बाद भी सलमान के काम को खास सराहना नहीं मिली औऱ न ही लोगों ने उनके काम को बहुत ज्यादा नोटिस ही किया। उस समय आनंद गिरधर बदनाम की एक बीग्रेड फिल्म बना रहे थे, जिसके लिए ...

मोदी और केजरीवाल को पछाड़ गाय बन गई 'पर्सन ऑफ द ईयर' !

Image
नई दिल्ली  (उषा खोखर )।  2015 में गाय को लेकर जमकर हंगामा हुआ। नेता से लेकर अभिनेता सभी इस बहस में कूद पड़े। लेकिन मजेदार बात ये है कि गाय को भारत में वो सम्मान अभी तक भले ही न मिल पाया हो लेकिन सर्च इंजन याहू ने इसे पर्सन ऑफ द ईयर जरूर बना दिया है। जी हां, ये सुनने में थोड़ा अटपटा लग सकता है लेकिन ये सच है। अपनी सालाना रिपोर्ट में याहू ने बताया है कि गाय शब्द सबसे अधिक बार सर्च किया गया है। गाय ने देश की कई नामी हस्तियों को पछाड़ कर पर्सन ऑफ द ईयर का टैग अपने नाम कर लिया है। क्यों हैं गाय पर इतना बवाल ? महाराष्ट्र में गौमांस पर बैन मुंबई हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र में गौमांस पर लगे बैन को जारी रखने का आदेश दिया है। राज्य में बीफ पर लगे प्रतिबंध को हटाने के लिए दायर एक याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने यह आदेश दिया है। जम्मू कश्मीर में गौमांस पर बैन जम्मू कश्मीर हाई कोर्ट ने बुधवार को पूरे राज्य में बीफ बैन पर प्रतिबंध लगाने के आदेश दे दिए। कोर्ट ने राज्य सरकार को इसपर अमल करने के कड़े निर्देश दिए। हालांकि बाद में ये बैन हटा दो महिने के लिए दिया गया। दुर्गा पूजा...

.. तो अब साइकिल के जरिए आसमान चूमेगी दिल्ली

दिल्ली में पॉलेूयशन का लेवल इतना ज्यादा बढ़ गया है कि सरकार अब सड़कों पर गाड़ियों का उतरना बंद करवाना चाहती है। इसलिए सरकार नए साल से दिल्ली में ऑड-इवन फॉर्मूला पर काम कर रही है। लेकिन इस ऑड-इवन के लागू होने से दिल्ली वालों की मुश्किलें काफी बढ़ती नजर आ रही हैं। खास तौर पर उन लोगों की जो लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल नहीं करते। लेकिन दिल्ली वाले इस कैसे भी करके परेशानियों का हल निकाल ही लेते हैं। तो भला ये क्या बला है। जी हां, इस ऑड-इवन से बचने के लिए दिल्लीवालों ने एख बीच का रास्ता खोज निकाला है। अब गाड़ी या बाइक छोड़ दिल्ली वालों की पहली पसंद बनती जा रही है साइकिल। दिल्लीवालों को मानना है कि पॉल्यूशन के राक्षस से अब साइकिल ही उन्हें बचा सकती है। वहीं, इनके इस कदम में दिल्ली मैट्रो और दिल्ली सरकार का भी इन्हें अच्छा खासा सपोर्ट मिल रहा है।   इतना ही पिछले तीन महिनों में आइए जानते हैं दिल्ली वालों की राय संग्राम सिंह - वर्ल्ड चेम्पियन रह चुके इंटरनेशनल रेसलर संग्राम सिंह का कहना है कि अगर हमें दिल्ली में पॉल्यूशन लेवल कम करना है तो हमारे पास साइकिल ही एकमात्र विकल्प ...

Review: मस्तानी दीपिका की आंखो से मोहब्बत कर बैठेंगे आप

Image
 (उषा खोखर)।  गोलियों की   रासलीला रामलीला' जैसी शानदार सुपरहिट फिल्मों के बाद संजय लीला भंसाली एक बार फिर अपनी नई फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के साथ आए हैं। इस फिल्म में उन्होंने मराठा पेशवा शासकों की भव्यता को बड़े पर्दे पर उतारा है। फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' एक किताब 'राउ' पर आधारित है, जिस पर संजय लीला भंसाली ने प्रकाश कपाड़िया के साथ मिलकर खूब शोध किया है। For More Click - http://navodayatimes.in/ एक्टिंग इस फिल्म की जान न रणवीर हैं न दीपिका और न ही प्रियंका चोपड़ा। इस फिल्म की गहराई को समझने के लिए आपको दीपिका की आंखों की गहराई में उतरना होगा। दीपिका आपनी आंखों से ही फिल्म की आधे से ज्यादा कहानी कह जाती है। वहीं, रणवीर सिंह औऱ प्रियंका भी इस मामले में बहुत ज्यादा पीछे नजर नहीं आ रहे। इस फिल्म में रणवीर औऱ प्रियंका ने मराठी लहजे पर बखूबी पकड़ा है। वहीं, प्रियंका ने जिस तरीके से काशी के किरदार को पकड़ा है वो यकीनन काबिले तारिफ है। ये कहना गलत नहीं होगा कि प्रियंका बॉलीवुड की कुछ चुनिंदा अभिनेत्रियों में से हैं जो हर किरदार में खुद को ढाल ले...

...जब मक्खी ने कृति को किया परेशान

Image
फिल्म प्रमोशन के लिए पहुंची टीम के पास एक मक्खी भी आ गई और उसने काजोल और कृति पर अटैक कर दिया। दोनों ही अभिनेत्रियां उसे बार-बार भगाने की कोशिश करती रही, लेकिन मक्खी तो मख्ती ठहरी वो कहां मानने वाली थी।  बाद में कृति और काजोल के बचाव में शाहरुख और वरुण को आगे आना पड़ा। वहीं, मक्खी पर चुटकी लेते हुए किंग खान ने कहा कि लगता है मक्खी को भी वरुण के प्यार में पड़ गई। 

आज भी मासूमों को प्यार करने की मिलती है इतनी खौफनाक सजा ! Video

Image
माई ब्रदर निखिल, बस एक पल जैसी फिल्मों का निर्देशन और निर्माता रह चुके ओनिर जल्द ही एक और शानदार फिल्म लेकर आ रहे हैं। संजय सूरी के साथ मिलकर एक ऐसी कहानी लेकर आ रहे हैं जो सच्ची घटना से प्रेरित है और हमारे समाज का आइना भी। 2016 में रिलीज होने जा रही फिल्म 'चौरंगा' 2008 में झारखंड में घटी एक सच्ची घटना पर आधारित है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। फिल्म में संजय सूरी, तनिष्ठा चटर्जी, सोहम माएत्रा, अर्पिता चटर्जी, एना शाहा और अंशुमान झा मे मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। आरुषि हत्याकांड का दर्द बयान करती 'तलवार' कई फिल्म फेस्टीवल्स में मचाई धूम चौरंगा कई विदेशी फिल्म फेस्टिवल्स में धूम मचा चुकी है और अवॉर्ड भी जीत चुकी है। फिल्म की कहानी एक छोटी जाति के लड़के पर आधारित है। जो अपने गांव की ब्राह्मण जाति की लड़की को प्रेम पत्र लिखता है। लड़की का परिवार गांव का एक समृद्ध जमींदार होता है। जो उस लड़के को ट्रेन से फेंकवा कर मरवा देता है। चली सेंसर बोर्ड की कैंची  जानें क्यों मन मरा सा रहता है...  रिलीज से पहले ही सेंसर बोर्ड चौरंगा पर कैंची चला च...

यहां हीरो नहीं साउथ के विलेन हैं हिट...!

Image
इन दिनों बॉलीवुड में साउथ की फिल्मों का बोलबाला है। बड़े से बड़ा अभिनेता हो या निर्देशक सभी इन दिनों साउथ फिल्मों के रिमेक बनाने में लगे हैं। वो बात अलग है कि साउथ के अभिनेता या अभिनेत्रियां बॉलीवुड में अपनी कोई खास छाप छोड़ पाने में उतने कामयाब नहीं रहते। बॉलीवुड में साउथ के हीरो चलें या न चलें लेकिन विलेन खूब पसंद किए जा रहे हैं। आरुषि हत्याकांड का दर्द बयान करती 'तलवार' इन दिनों बॉलीवुड में साउथ के विलेन्स का काफी बोलबाला है। फिर चाहे वो बॉलीवुड के दबंग खान की फिल्में हो या खिलाड़ी कुमार अक्षय की फिल्में। प्रकाश राज से लेकर आशीष विद्यार्थी और नसर तक बॉलीवुड में इन दिनों इन्ही का राज है। इन दिनों निर्देशकों की पहली पसंद साउथ एक्टर्स हैं। जिसका एक खास कारण है उनके लुक और उनका अंदाज। नॉर्थ और साउथ सिनेमा में ये एक मूल अंतर है कि यहां हीरो के पास जबरदस्त लुक होनी चाहिए और विलेन को ठीक इसके विपरीत। फिल्म निर्देशक एसएस राजमौली इस बाबत कहते हैं कि इन दिनों लोगों को फिल्मों में साउथ का एक्शन और बॉलीवुड की क्यूटनेस दोनों एक साथ चाहिए।   एक गीत जो दे रूह को सूकून नहीं ...

यूं शुरू हुआ आतंकी संगठन आईएसआईएस (ISIS) का आतंक

Image
  खौफ का दूसरा नाम बनता जा रहा आतंकी संगठन आईएसआईएस आखिर है क्या ? कहां से शुरू हुआ आतंक का ये व्यापार? और सबसे महत्वपूर्ण सवाल ये है कि आखिर ये चाहता क्या है? आईएसआईएस है कौन ? सीरिया और ईराक पुराने समय से ही विश्व में एक अहम भूमिका निभाते रहे हैं। इसका एक कारण ये भी है कि गैस और तेल जैसे प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध देश रहा है। सीरिया की राजधानी 'दमिश्क' है। इन दिनों सीरिया के लगभग 50 प्रतिशत हिस्से पर आतंकी संगठन आईएसआईएस का कब्जा है।  वो बात अलग है कि जिस हिस्से पर आईएसआईएस का कब्जा है उसमें वहां कि आबादी का कम ही हिस्सा बसता है। बाकी की सारी आबादी बाकी बचे हिस्से में बसती है। शुरुआत में ISIS अलकायदा का ही एक हिस्सा था जिसे अब इराक और सीरिया में लड़ रहे जेहादी सुन्नी लड़ाकों का संगठन माना जाता है।  आईएसआईएस का पूरा नाम इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया है और ये संगठन इराक के शिया बहुसंख्यकों को खत्म कर देना चाहता है। कौन है अबू बकर अल बगदादी? ईराक के समारा शहर में 1971 में जन्मा अल बगदादी अपने शहर में धार्मिक कार्यकर्ता ...

रिश्तों में अब वो बात नहीं रही , क्योंकि रिश्तों में कोई बात ही नहीं बची

वक्त कितना बदल गया है। आज कल हमारी दोस्ती बस फेसबुक और ट्वीटर तक ही सीमित रह गई है। क्यों दोस्ती के मायने इतने बदल गए हैं। आज कल हम अपने अपनों से ज्यादा अनजान लोगों पर भरोसा करते हैं। कुछ दिनों पहले मेरी एक दोस्त से मेरी लड़ाई हो गई। बात बड़ी ही मामूली थी। लेकिन ईगो प्रोबलम के चलते न तो मैं ही उससे बात कर रही थी और न ही वो मुझसे। हम दोनों ही बहुत परेशान थे। क्यों हम बहुत ही अच्छे दोस्त हैं और हमारी सुबह-शाम एक दूसरे का दिमाग खाने से ही शुरू होती थी। लेकिन इन दिनों माहौल कुछ और ही था। आरुषि हत्याकांड का दर्द बयान करती 'तलवार' ये बात मैं भी जानती हूं कि मैं उसके लिए क्या अहमियत रखती हूं और मैं भी भली-भांति जानती हूं कि जीवन में मेरे क्या मायने हैं।  लेकिन हम दोनों में से किसी ने भी एक दूसरे से बात नहीं कि ये साला ईगो बीच में आ जाता है। फिर ३-४ दिन बाद हमारी बात हो गई और हमें समझ में आया कि असल में हमारे पास लड़ने की कोई वजह कोई थई ही नहीं हम केवल एक गलत फेहमी के शिकार थे। सबसे अजीब बात ये थी कि इतने खास दोस्त होनो के बाद भी हमारे बीच की ये गलत फेहमी दूर करवाने वाला एक फेस...

आतंकी हमले जिनसे दहली दुनिया, शर्मसार हुई इंसानियत

Image
पेरिस में हुए 13/11 का ये हमला इससे पहले हुए कई बड़े आतंकी हमलों की याद दिलाता है। फ्रांस की राजधानी पेरिस में हुए एक आतंकवादी हमले में लगभग 160 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। इससे पहले भी आतंकवादी कई बार अपने नापाक मनसूबों के चलते दुनिया के दिल को दहलाते रहे हैं। - 13/ सिंतबर/2015 - 160 की मौत फ्रांस की राजधानी पेरिस में शनिवार के दिन 14 नवंबर, 2015 को सुबह छह जगहों पर हुए आतंकी हमलों में करीब 158 लोगों की मौत हो गई। -7/जनवरी/2015- 20 की मौत  7 जनवरी, 2015 को पेरिस में एक व्यंग्य पत्रिका चार्ली हेब्दो के दफ्तर में हुए आतंकी हमले में 20 लोगों की मौत हो गई थी। -सितंबर 2004 - 385 की मौत सितंबर 2004 में आतंकियों द्वारा स्कूली बच्चों को निशाना बनाने के लिए ये हमला किया गया था और यही नहीं बच्चों के साथ कई अन्य लोगों को स्कूल में तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा गया था और मिलिट्री ऑपरेशन की मदद से बच्चों को वहां से रिहा करवाया गया था और इस हमले में भी आतंकियों समेत 385 लोगों की मौत हो गई थी। -23/ नवंबर/ 2014- 60 की मौत अफगानिस्तान में हमलाः 23 नवंबर, 2014 को अफगानिस्ता...

अमिताभ की वो एक नजर...जिसने रेखा को बनाया दीवाना

Image
ये बात तो जग जाहिर है कि रेखा का नाम कई अभिनेताओं से जोड़ा गया। लेकिन रेखा और अमिताभ के रिश्तों के किस्से तो बच्चे की जुबान पर आज भी हैं। यह अलग बात है कि रेखा और अमिताभ बच्चन के रिश्ते में कितनी सच्चाई है। एक बार रेखा ने इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें सिर्फ एक नजर में ही प्यार हो गया था। रेखा ने बताया 'जब अमिताभ ने 'दो अंजाने' (1976) के लिए हां की थी उस समय मैं काफी डरी हुई थी। एक दफा मैं अपने सीन के लिए डायलॉग याद कर रही थी तब अमित जी मेरे पास आए और कहा कि सुनिए कम से कम अपने डायलॉग याद कर लिजिएगा। आरुषि हत्याकांड का दर्द बयान करती 'तलवार'  उस एक पल में मानों मेरी जिंदगी ही बदल दी।' भले ही अमिताभ ने कभी भी आगे आ कर अपने प्यार का इजहार न किया हो लेकिन रेखा ने हमेशा अपने प्यार का इजहार किया है। इस बदलते समय में रेखा ने जमाने के सामने प्यार की एक अलग ही परिभाषा दी है। रेखा ने कहा था कि मेरे और अमित जी के बीच कभी कोई वास्तविक रिश्ता नहीं रहा। लेकिन मैं उनसे अपनी आत्मा से प्यार करती हूं और हमेशा करती रहूंगी। हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन में...

एक गीत जो दे रूह को सूकून

Image
एक ऐसा गाना जो आपको सब भूला कर एक पल चैन का सांस दे या रूह को सुकून दे। सुबह से लेकर शाम तक हम सारा दिन न जाने किस भाग दौड़ में लगे रहते हैं। ये करना है वो करना है लेकिन खुद के लिए एक पल भी नही हैं। अभी तो हमें शायद इस बात का इल्म नहीं होता की हम खुद के साथ कितना गलत कर रहे हैं। लेकिन आने वाले कुछ सालो में मेरी तरह आपको भी समझ आ जायेगा की आपकी इस गलती ने आपको अंदर से कितन कमजोर और बुत बना दिया है। आपको शायद ये जानकर हैरानी होगी की इस वक़्त मेरी उम्र सिर्फ 21 साल है और अभी से ही मैं इतनी ज्यादा डिप्रैस रह चुकीं हूं और जिंदगी से जुड़ी कई कठिनाइयों का सामना भी कर लिया कि जीवन का महत्व समझ में आ गया। https://www.youtube.com/watch?v=E_-nBISQdtw लेकिन इन सब परेशानियों से मुझे लड़ना बखूबी आता है। हर एक शख्स का पसंदीदी गाना होता है। जो आपको सौ दर्दों के बाद भी सूकून दे जाता है। जब भी मैं बहुत थक जाती हूं तो अक्सर में एक गाना सुनती हूं। 'अली मौला' इस गाने में वैसे तो ऐसा कुछ खास नहीं है लेकिन हां खुद को हिम्मत देने के लिए ये एक बेहतरीन गाना है। अपने आमिर की फ़िल्म '3 इडिय...

आरुषि हत्याकांड का दर्द बयान करती 'तलवार'

Image
अभिनेत्री कोंकणा सेनशर्मा और इरफान खान इन दिनों अपनी आनेवाली फिल्म 'तलवार' को लेकर चर्चा में हैं आखिर आरुषि मर्डर केस पर आज तक सीबीआई भी कोई पुख्ता सबूत नहीं जुटा सकी है जिसके कारण ये मामला फंसा हुआ है। तो तलवार में कौन सा पहलू दिखाएगी फिल्म। सवाल काफी हैं और जवाब कहीं छिपा है लेकिन मेघना गुलजार ने काफी रिसर्च करके दर्शकों के लिए 'तलवार' बनाने का जोखिम उठाया है। फिल्म के बारे में कुछ बताएं? फिल्म की कहानी एक इंवेस्टिंगेटिंग थ्रिलर है। इस फिल्म में हमने बहुत ज्यादा इमोशनल हाईड्रामा नहीं है। हमने कोशिश की है कि हम इस मर्डर मिस्ट्री को लोगों तक सही ढंग से पहुंचा सकें। इस कहानी में आपको एकतरफा पहलू नहीं दिखाया है। हमारी कोशिश यही है कि हम दर्शकों के समक्ष दोनों ही पहलू रख सकें। एक पहलू जो तलवार दंपत्ति का है तो एक पहलू पुलिस जांच से जुड़ा है। मेघना गुलजार : किन तथ्यों के आधार पर आपने फिल्म बनाई है? - हमने मीडिया की खबरों के आधार पर ही रिसर्च करके ये फिल्म बनाई है। हमारे सामने पिछले तीन साल में कई तथ्य आए हैं, बहुत रिसर्च की, कई अफवाहें आई, लेकिन हमने इसकी जमीनी...

तो क्या इस बार बिहार चुनाव में लालू-नीतीश कर देंगे बीजेपी का सूपड़ा साफ

Image
बिहार में चुनावी बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग ने तारीखों का भी ऐलान कर दिया है। लेकिन इस बारबिहार रण में कौन बाजी मारता है इस बात का पता चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद ही पता चलेगा। हाल ही में एक निजी चैनल द्वारा बिहार से पहले कराए गए एग्जिट पोल के अनुसार तो इस बार नीतीश-लालू का जनता परिवार का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। सर्वे के अनुसार सीट बिहार में कुल 243 सीटों पर चुनाव होने जा रहे हैं, जिसमें से महागठबंधन यानी जदयू-राजद-कांग्रेस को करीब 116-132 सीटें मिलती दिख रही हैं। बीजेपी के गठबंधन को 94-110 सीटे मिल सकती हैं। इसी बीच अन्य पार्टियां भी 13 से लेकर 21 सीटों पर अपना कब्जा जमा सकती हैं। पिछले विधानसभा चुनाव वहीं पिछले विधानसभा चुनावों के नतीजों पर नजर डालें तो साल 2010 के चुनावों में बिजेपी और जेदयू के गठबंधन को 206 सीटें मिली थीं, जबकि लालू यादव और पासवान के गठबंधन को सिर्फ 25 सीटें ही मिल सकी थी। हालांकि साल 2014 के लोकसभा चुनावों में भाजपा-लोजपा व रालोसपा को 174 सीटें मिली, जबकि लालू और नीतीश की जोड़ी सिर्फ 51 सीटों ही अपने हक में ले सकी। कौन है अच्छा सीएम बिहार के ...

जानें क्यों मन मरा सा रहता है...

Image
सहमा सहमा डरा सा रहता है.. जानें क्यों ये दिल भरा सा रहता है.. जिंदगी जैसे खाली कुआं.. दूर तक सिर्फ धुआं धुआं है.. जल गया सब, जरा सा रहता है.. दर्द होता है ऐसे जीने में.. सांस बजती है खाली सीने में.. जानें क्यों मन मरा सा रहता है...

भारत ही नहीं अमेरीका में भी पैर पसार रहा है 'बाल यौन शोषण' का राक्षस

Image
नई दिल्ली (उषा खोखर)।  पूरी दुनिया में गरीबी के कारण हजारों बच्चों को एक एेसी अंधेरी दुनिया में धकेला जा रहा है, जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। मासूम बच्चों के यौन शोषण की ये काली दुनिया भारत के साथ-साथ कर्इ देशों में बेखौफ चल रही है। आम तौर पर ये माना जाता है कि और देशों के अपेक्षाकृत अमरीका एक बेहतर विकसित देश है लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि सबसे ज्यादा यौन शोषण के शिकार अमरीकी बच्चे हो रहे हैं। आंकड़े गवाह है कि हर रात वहां सैकड़ों बच्चे सेक्स के लिए बेचे जा रहे हैं। इस काले धंधे पर एफबीआई का कहना है कि यहां यौन उत्पीड़न महामारी के स्तर तक फैल चुका है। पिछले साल एफबीआई ने 600 बच्चों को बचाया था। नेशनल सेंटर फॉर विक्टिम ऑफ क्राइम की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में हर 5 लड़कियों में से एक लड़की व प्रत्येक 20 लड़कों में से एक लड़का बाल यौन शोषण का शिकार होते है। अमेरीका में एक साल के दौरान करीब 16 प्रतिशत बच्चे यौन शोषण का शिकार हुए थे जिनका आयुवर्ग 14-17 वर्ष है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि इसी आयु वर्ग में अमेरीका की जनसंख्या का 28 प्रतिशत अ...

मुंबई ब्लास्ट के वो खौफनाक 2 घंटे, झकझोर देगी आपको

Image
सुप्रीम कोर्ट ने 1993 के मुंबई बम विस्फोट कांड में मौत की सजा पाने वाले एकमात्र दोषी याकूब अब्दुल रजाक मेमन को कल दी जाने वाली फांसी पर रोक लगाने से आज इंकार कर दिया। कोर्ट ने फांसी के फंदे से बचने की उसकी आखिरी गुहार को अस्वीकार कर दिया।  12 मार्च 1993 को मुंबई के सीने में सिलसिलेवार तरीके से एक के बाद एक 12 धमाके हुए। लगातार हुए इन बम धमाकों ने मुंबई की सरजमीन को हिला कर रख दिया था। इन धमाकों ने महज 2 घंटे और 12 मिनट के भीतर मुंबई में मौत का काला साया पसरा दिया था। धमाकों से यूं दहली थी मुंबई 1993 में हुए इन बम धमाकों में 350 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी और 1200 से भी अधिक लोग घायल हो गए थे। इस मामले में 123 लोगों को आरोपी बनाया गया जिनमें से 12 लोगों को निचली अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी। 20 लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी जिनमें से दो की मौत पहले ही हो चुकी है। इनके अलावा 68 लोगों को उम्रकैद से कम की सजा सुनाई गई थी जबकि 23 लोगों को निर्दोष माना गया था। बताया जाता है कि इन धमाकों के पीछे दाऊद इब्राहिम का हाथ था। लेकिन अभी तक भी दाऊद इब्राहम को गिरफ्तार नहीं किया जा ...

मेरी कहानी मेरे नाम 'डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम' के साथ ही खत्म हो जाएगी

Image
देश के 11वें राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम अब हमारे बीच नहीं रहे। पूरे देश के लिए सबसे बड़ा शोक का दिन है जब हमें नम आंखों से देश के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को अलविदा कहना पड़ रहा है। अब्दुल कलाम हमेशा कहते थे कि मेरी कहानी मेरे साथ खत्म हो जाएगी। दुनियावीय मानों में मेरे पास कुछ भी नहीं है। न मेरे पास बेटा है न बेटी। मैंने अपने जीवन में कुछ नहीं। जिंदगी का अंतिम सुख रूह और आत्मा की तस्कीम है। वो हमेशा कहते थे कि मेरी कहानी बस अब्दुल कलाम पर खत्म हो जाएगी। अब्दुल कलाम सदैव अपनी दरियादिली व बच्चों के लिए अपने लगाव के लिए जाने जाते थे। शायद यही कारण है कि यूनाईटेड नेशन संस्था (यूएनओ) ने भारत के पूर्व राष्‍ट्रपति एपीजे अब्‍दुल कलाम के 79वें जन्‍मदिन पर भारत और अब्‍दुल कलाम को बहुत बड़ा ऑनर देते हुए। यूएनओ ने घोषणा की था कि उनके जन्‍मदिन को 'विश्‍व विद्यार्थी दिवस' मनाया जाएगा। अब्दुल कलाम ने अपने जीवन में न जाने कितने ही लोगों के जीवन में शिक्षा का दिया जलाया है। लेकिन ऐसे लोगों की भी कमी नहीं जब कलाम ने बिना कुछ सोचे ही मदद की। ऐसे ही कुछ लोगों ने कलाम के ...

सेक्स की आजादी ही नहीं है महिला सशक्तिकरण

Image
अपनी फिल्मों को हिट करवाने के लिए किसी न किसी कॉन्ट्रोवर्सी को जन्म देना अब आम बात हो चली है। अक्सर बॉलीवुड सितारे अपनी फिल्मों को हिट करवाने के लिए ऐसे हथकंडे अपनाते हैं। दीपिका पादुकोण के नए वीडियो  ‘माइ च्वाइस’ को देखकर भी ऐसा ही कुछ लगता है। पिछले दिनों जब दीपिका की कम बजट फिल्म’फाइंडिंग फैनी’ बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली थी उन दिनों दीपिका  क्लीवेज  विवाद खूब सुर्खियों में रहा और इसका फायदा फिल्म को भी मिला। हालांकि दीपिका का ये पैंतरा फिल्म को हिट करवा पाने में नाकामयाब रहा, लेकिन इसने टिकट विंडो पर भीड़ बढ़ा दी थी।  अब ठीक ऐसा ही विवाद दीपिका ने अपनी फिल्म ‘पीकू’ के रिलीज होने से पहले भी खड़ा कर दिया है। ‌दीपिका की फिल्म ‘पीकू’ 8 मई को रिलीज हो रही है। रिलीज से ठीक पहले उनका माई च्वाइस  वीडियो चर्चा में है। वीडियो में दीपिका की कही बातों को लेकर सोशल साइट्स पर जमकर विरोध हो रहा है। इतना ही नहीं दीपिका के इस वीडियो के जवाब में एक नया वीडियो भी आ गया है जिसमें दीपिका की बातों का जवाब देते हुए पुरुष भी शादी के बाहर सैक्स और पहले सैक्स करने जैसी...