भारत ही नहीं अमेरीका में भी पैर पसार रहा है 'बाल यौन शोषण' का राक्षस

नई दिल्ली (उषा खोखर)। पूरी दुनिया में गरीबी के कारण हजारों बच्चों को एक एेसी अंधेरी दुनिया में धकेला जा रहा है, जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। मासूम बच्चों के यौन शोषण की ये काली दुनिया भारत के साथ-साथ कर्इ देशों में बेखौफ चल रही है।

आम तौर पर ये माना जाता है कि और देशों के अपेक्षाकृत अमरीका एक बेहतर विकसित देश है लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि सबसे ज्यादा यौन शोषण के शिकार अमरीकी बच्चे हो रहे हैं। आंकड़े गवाह है कि हर रात वहां सैकड़ों बच्चे सेक्स के लिए बेचे जा रहे हैं। इस काले धंधे पर एफबीआई का कहना है कि यहां यौन उत्पीड़न महामारी के स्तर तक फैल चुका है। पिछले साल एफबीआई ने 600 बच्चों को बचाया था।

नेशनल सेंटर फॉर विक्टिम ऑफ क्राइम की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में हर 5 लड़कियों में से एक लड़की व प्रत्येक 20 लड़कों में से एक लड़का बाल यौन शोषण का शिकार होते है। अमेरीका में एक साल के दौरान करीब 16 प्रतिशत बच्चे यौन शोषण का शिकार हुए थे जिनका आयुवर्ग 14-17 वर्ष है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि इसी आयु वर्ग में अमेरीका की जनसंख्या का 28 प्रतिशत अपने बचपन में यौन शोषण का शिकार हुआ है।

वहीं 2003 में आई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ जस्टिस की रिपोर्ट के अनुसार किशोरों में हर 4 में से 3 यौन प्राताड़ना का शिकार रहे हैं। ब्यूरो ऑफ जस्टिस की रिपोर्ट की रिपोर्ट के अनुसार आयु वर्ग 12-17 के बीच अनुसार प्रत्येक हजार में से 16 बच्चे बलात्कार या यौन शोषण का शिकार हुए हैं।

ऐसा नहीं है कि केवल आज के दौर में ही मासूमों बच्चों का यौन शोषण किया जा रहा है। इससे पहले 1986 में की गई एक स्टडी के अनुसार, चौंकाने वाली बात सामने आई थी कि 63 प्रतिशत महिलाएं अपने बचपन में यौन प्रताड़ना का शिकार हुईं। इसमें सबसे हैरानी की बात ये थी कि प्रताड़ना करने वाले कोई और नहीं बल्कि परिवार के ही सदस्य थे।

यूएस ब्यूरो ऑफ जस्टिस सटेटिक्स के अनुसार यौन शोषण के मामलों में 26 प्रतिशत मामलों में मौजूदा या पिछला साथी ही दोषी होते हैं। 7 प्रतिशत अन्य रिश्तेदार, 38 प्रतिशत दोस्त या जानकार व 26 प्रतिशत बिलकुल अंजान लोग शोषण करते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

इन चीजों से पहचानिए औरत का चरित्र...

भारत माता की जय से पहले उसे जान तो लो

... और दूसरों के अधिकारों के लिए लड़ने वाले खुद बन कर रह गए खबर