क्या बस गाली बनकर रह जाएंगी मां, बेटी और बहन?
भारत को आजाद हुए पूरे 70 साल हो गए हैं। इन 70 सालों में देश ने काफी विकास भी किया है, कभी इस विकास का क्रेडिट कांग्रेस लेती दिखती है तो कभी बीजेपी। लेकिन जब बात महिला सुरक्षा की आती है तो सभी राजनैतिक पार्टियां पल्ला झाड़ती नजर आती हैं। 70 साल के बाद भी देश में महिला सुरक्षित नहीं है, लेकिन कोई इस मसले को उठाना नहीं चाहता। उठाना तो दूर, इन दिनों राजनीति का स्तर इतना गिर गया है कि सरेआम नेता औरतों की तुलना वेश्या से करने से भी नहीं कतराते। हाल ही में बीजेपी के पूर्व नेता दयाशंकर ने BSP सुप्रीमों की तुलना वेश्या से कर डाली तो BSP के नेताओं ने भी दयाशंकर की पत्नि और नाबालिग बेटी के लिए अपशब्द कहने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अगर सियासी ऐनक से देखें तो ये सिर्फ राजनीति ही लगेगी, लेकिन अगर एक महिला के नजरिए से देखेंगे तो ये एक बेहद गंभीर अपराध है। क्यों हमारे देश में हर काम के लिए केवल महिला को ही दोष दिया जाता है? क्यों कोई एक्टिविस्ट मोमबत्तियां लेकर इस बार आगे नहीं आया? लड़ाई किसी की भी हो लेकिन गाली में तो सिर्फ महिला को ही लाया जाता है। दो लोग लड़ रहे हों तो गाली मा...