क्या बस गाली बनकर रह जाएंगी मां, बेटी और बहन?

भारत को आजाद हुए पूरे 70 साल हो गए हैं। इन 70 सालों में देश ने काफी विकास भी किया है, कभी इस विकास का क्रेडिट कांग्रेस लेती दिखती है तो कभी बीजेपी। लेकिन जब बात महिला सुरक्षा की आती है तो सभी राजनैतिक पार्टियां पल्ला झाड़ती नजर आती हैं।

70 साल के बाद भी देश में महिला सुरक्षित नहीं है, लेकिन कोई इस मसले को उठाना नहीं चाहता। उठाना तो दूर, इन दिनों राजनीति का स्तर इतना गिर गया है कि सरेआम नेता औरतों की तुलना वेश्या से करने से भी नहीं कतराते।
हाल ही में बीजेपी के पूर्व नेता दयाशंकर ने BSP सुप्रीमों की तुलना वेश्या से कर डाली तो BSP के नेताओं ने भी दयाशंकर की पत्नि और नाबालिग बेटी के लिए अपशब्द कहने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अगर सियासी ऐनक से देखें तो ये सिर्फ राजनीति ही लगेगी, लेकिन अगर एक महिला के नजरिए से देखेंगे तो ये एक बेहद गंभीर अपराध है। क्यों हमारे देश में हर काम के लिए केवल महिला को ही दोष दिया जाता है? क्यों कोई एक्टिविस्ट मोमबत्तियां लेकर इस बार आगे नहीं आया?
लड़ाई किसी की भी हो लेकिन गाली में तो सिर्फ महिला को ही लाया जाता है। दो लोग लड़ रहे हों तो गाली मां, बेटी या बहन के नाम पर ही दी जाती हैं। क्यों आजतक कोई नेता इस मसले को लेकर आगे नहीं आया, यहां तक कि कोई महिला नेता ने भी इस मसले को उठाना आवश्यक नहीं समझा। हालत तो ये है कि अपने कार्यकर्ताओँ का बचाव करते हुए मायावती ने कहा कि वो मुझसे इतना प्यार करते हैं कि मेरे खिलाफ कुछ सुन नहीं पाए।
न जाने क्यों कब इस देश में महिलाएं स्वयं की इज्जत करना और उसके हक लिए लड़ना सीखेगी जिस दिन वह स्वयं की इज्जत करना सीख जाएगी शायद इस देश के हालात बदल जाएंगे...

Comments

Popular posts from this blog

इन चीजों से पहचानिए औरत का चरित्र...

भारत माता की जय से पहले उसे जान तो लो

... और दूसरों के अधिकारों के लिए लड़ने वाले खुद बन कर रह गए खबर