Posts

Showing posts from November, 2015

यहां हीरो नहीं साउथ के विलेन हैं हिट...!

Image
इन दिनों बॉलीवुड में साउथ की फिल्मों का बोलबाला है। बड़े से बड़ा अभिनेता हो या निर्देशक सभी इन दिनों साउथ फिल्मों के रिमेक बनाने में लगे हैं। वो बात अलग है कि साउथ के अभिनेता या अभिनेत्रियां बॉलीवुड में अपनी कोई खास छाप छोड़ पाने में उतने कामयाब नहीं रहते। बॉलीवुड में साउथ के हीरो चलें या न चलें लेकिन विलेन खूब पसंद किए जा रहे हैं। आरुषि हत्याकांड का दर्द बयान करती 'तलवार' इन दिनों बॉलीवुड में साउथ के विलेन्स का काफी बोलबाला है। फिर चाहे वो बॉलीवुड के दबंग खान की फिल्में हो या खिलाड़ी कुमार अक्षय की फिल्में। प्रकाश राज से लेकर आशीष विद्यार्थी और नसर तक बॉलीवुड में इन दिनों इन्ही का राज है। इन दिनों निर्देशकों की पहली पसंद साउथ एक्टर्स हैं। जिसका एक खास कारण है उनके लुक और उनका अंदाज। नॉर्थ और साउथ सिनेमा में ये एक मूल अंतर है कि यहां हीरो के पास जबरदस्त लुक होनी चाहिए और विलेन को ठीक इसके विपरीत। फिल्म निर्देशक एसएस राजमौली इस बाबत कहते हैं कि इन दिनों लोगों को फिल्मों में साउथ का एक्शन और बॉलीवुड की क्यूटनेस दोनों एक साथ चाहिए।   एक गीत जो दे रूह को सूकून नहीं ...

यूं शुरू हुआ आतंकी संगठन आईएसआईएस (ISIS) का आतंक

Image
  खौफ का दूसरा नाम बनता जा रहा आतंकी संगठन आईएसआईएस आखिर है क्या ? कहां से शुरू हुआ आतंक का ये व्यापार? और सबसे महत्वपूर्ण सवाल ये है कि आखिर ये चाहता क्या है? आईएसआईएस है कौन ? सीरिया और ईराक पुराने समय से ही विश्व में एक अहम भूमिका निभाते रहे हैं। इसका एक कारण ये भी है कि गैस और तेल जैसे प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध देश रहा है। सीरिया की राजधानी 'दमिश्क' है। इन दिनों सीरिया के लगभग 50 प्रतिशत हिस्से पर आतंकी संगठन आईएसआईएस का कब्जा है।  वो बात अलग है कि जिस हिस्से पर आईएसआईएस का कब्जा है उसमें वहां कि आबादी का कम ही हिस्सा बसता है। बाकी की सारी आबादी बाकी बचे हिस्से में बसती है। शुरुआत में ISIS अलकायदा का ही एक हिस्सा था जिसे अब इराक और सीरिया में लड़ रहे जेहादी सुन्नी लड़ाकों का संगठन माना जाता है।  आईएसआईएस का पूरा नाम इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया है और ये संगठन इराक के शिया बहुसंख्यकों को खत्म कर देना चाहता है। कौन है अबू बकर अल बगदादी? ईराक के समारा शहर में 1971 में जन्मा अल बगदादी अपने शहर में धार्मिक कार्यकर्ता ...

रिश्तों में अब वो बात नहीं रही , क्योंकि रिश्तों में कोई बात ही नहीं बची

वक्त कितना बदल गया है। आज कल हमारी दोस्ती बस फेसबुक और ट्वीटर तक ही सीमित रह गई है। क्यों दोस्ती के मायने इतने बदल गए हैं। आज कल हम अपने अपनों से ज्यादा अनजान लोगों पर भरोसा करते हैं। कुछ दिनों पहले मेरी एक दोस्त से मेरी लड़ाई हो गई। बात बड़ी ही मामूली थी। लेकिन ईगो प्रोबलम के चलते न तो मैं ही उससे बात कर रही थी और न ही वो मुझसे। हम दोनों ही बहुत परेशान थे। क्यों हम बहुत ही अच्छे दोस्त हैं और हमारी सुबह-शाम एक दूसरे का दिमाग खाने से ही शुरू होती थी। लेकिन इन दिनों माहौल कुछ और ही था। आरुषि हत्याकांड का दर्द बयान करती 'तलवार' ये बात मैं भी जानती हूं कि मैं उसके लिए क्या अहमियत रखती हूं और मैं भी भली-भांति जानती हूं कि जीवन में मेरे क्या मायने हैं।  लेकिन हम दोनों में से किसी ने भी एक दूसरे से बात नहीं कि ये साला ईगो बीच में आ जाता है। फिर ३-४ दिन बाद हमारी बात हो गई और हमें समझ में आया कि असल में हमारे पास लड़ने की कोई वजह कोई थई ही नहीं हम केवल एक गलत फेहमी के शिकार थे। सबसे अजीब बात ये थी कि इतने खास दोस्त होनो के बाद भी हमारे बीच की ये गलत फेहमी दूर करवाने वाला एक फेस...

आतंकी हमले जिनसे दहली दुनिया, शर्मसार हुई इंसानियत

Image
पेरिस में हुए 13/11 का ये हमला इससे पहले हुए कई बड़े आतंकी हमलों की याद दिलाता है। फ्रांस की राजधानी पेरिस में हुए एक आतंकवादी हमले में लगभग 160 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। इससे पहले भी आतंकवादी कई बार अपने नापाक मनसूबों के चलते दुनिया के दिल को दहलाते रहे हैं। - 13/ सिंतबर/2015 - 160 की मौत फ्रांस की राजधानी पेरिस में शनिवार के दिन 14 नवंबर, 2015 को सुबह छह जगहों पर हुए आतंकी हमलों में करीब 158 लोगों की मौत हो गई। -7/जनवरी/2015- 20 की मौत  7 जनवरी, 2015 को पेरिस में एक व्यंग्य पत्रिका चार्ली हेब्दो के दफ्तर में हुए आतंकी हमले में 20 लोगों की मौत हो गई थी। -सितंबर 2004 - 385 की मौत सितंबर 2004 में आतंकियों द्वारा स्कूली बच्चों को निशाना बनाने के लिए ये हमला किया गया था और यही नहीं बच्चों के साथ कई अन्य लोगों को स्कूल में तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा गया था और मिलिट्री ऑपरेशन की मदद से बच्चों को वहां से रिहा करवाया गया था और इस हमले में भी आतंकियों समेत 385 लोगों की मौत हो गई थी। -23/ नवंबर/ 2014- 60 की मौत अफगानिस्तान में हमलाः 23 नवंबर, 2014 को अफगानिस्ता...