यहां हीरो नहीं साउथ के विलेन हैं हिट...!
इन दिनों बॉलीवुड में साउथ की फिल्मों का बोलबाला है। बड़े से बड़ा अभिनेता हो या निर्देशक सभी इन दिनों साउथ फिल्मों के रिमेक बनाने में लगे हैं। वो बात अलग है कि साउथ के अभिनेता या अभिनेत्रियां बॉलीवुड में अपनी कोई खास छाप छोड़ पाने में उतने कामयाब नहीं रहते। बॉलीवुड में साउथ के हीरो चलें या न चलें लेकिन विलेन खूब पसंद किए जा रहे हैं।
आरुषि हत्याकांड का दर्द बयान करती 'तलवार'
इन दिनों बॉलीवुड में साउथ के विलेन्स का काफी बोलबाला है। फिर चाहे वो बॉलीवुड के दबंग खान की फिल्में हो या खिलाड़ी कुमार अक्षय की फिल्में। प्रकाश राज से लेकर आशीष विद्यार्थी और नसर तक बॉलीवुड में इन दिनों इन्ही का राज है।
इन दिनों निर्देशकों की पहली पसंद साउथ एक्टर्स हैं। जिसका एक खास कारण है उनके लुक और उनका अंदाज। नॉर्थ और साउथ सिनेमा में ये एक मूल अंतर है कि यहां हीरो के पास जबरदस्त लुक होनी चाहिए और विलेन को ठीक इसके विपरीत। फिल्म निर्देशक एसएस राजमौली इस बाबत कहते हैं कि इन दिनों लोगों को फिल्मों में साउथ का एक्शन और बॉलीवुड की क्यूटनेस दोनों एक साथ चाहिए।
एक गीत जो दे रूह को सूकून
नहीं चले साउथ स्टार्स
साउथ की सुपरस्टार तमन्ना भाटिया, राणा दग्गुबाती जैसे कलाकारों ने बॉलीवुड में कदम रखा था। जहां तमन्ना ने बॉलीवुड में अजय देवगन के साथ फिल्म 'हिम्मतवाला' से कदम रखा तो वहीं राणा ने बिपाशा बसु जैसी अभिनेत्री के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया।
लेकिन इतने बड़े स्टार्स के साथ डेब्यू करने के बाद भी न तो इनकी फिल्में ही चल सकी और न ही इनके बॉलीवुड करियर को कोई खास उड़ान मिल सकी। हालांकि इसके बाद भी तमन्ना की झोली में एंटरटेनमेंट और हमशकल्स जैसी फिल्में आईं, लेकिन इसके बाद भी बॉलीवुड में उनका सक्सेस ग्राफ नीचे ही रहा। हाल ही में आई फिल्म 'बाहुबली' ने तमन्ना के एक्टिंग करियर को एक बार फिर नई उचाइंया जरूर दी हैं।
प्रकाश राज और नसर हैं हिट विलेन
बॉलीवुड में एक दौर ऐसा आया था जब हीरो की तरह अच्छे दिखने वाले विलेन्स भी पसंद किए जाने लगे थे। हिन्दी फिल्मों में डैनी, अनुपम खेर और प्रेम चोपड़ा जैसे विलेन पसंद किए जाने लगे थे। उसके बाद एक दौरा आया जब गुलशन ग्रोवर और आशुतोष राणा जैसे विलेन फिल्मों में अधिक नजर आने लगे। लेकिन पिछले कुछ सालों में मानो बॉलीवुड को कोई अच्छा विलेन मिल ही नहीं रहा था।
जानें क्यों मन मरा सा रहता है...
तभी तो संजय दत्त (अग्निपथ), सैफअली खान (ओमकारा) और अभिषेक बच्चन (युवा) जैसे बॉलीवुड हीरो ही विलेन की भूमिकाओं में दिखने लगे। लेकिन अब बॉलीवुड की तलाश मानो प्रकाश राज, आशीष विद्यार्थी और नसर जैसे कलाकारों पर आकर खत्म हो गई है। फिर चाहे सलमान की 'वॉन्टेड' हो या अक्षय कुमार की 'राउडी राठौड़' हीरो चाहे कोई भी हो लेकिन विलेन तो साउथ इंडियन ही चाहिए।


Comments
Post a Comment