अमिताभ की वो एक नजर...जिसने रेखा को बनाया दीवाना
ये बात तो जग जाहिर है कि रेखा का नाम कई अभिनेताओं से जोड़ा गया। लेकिन रेखा और अमिताभ के रिश्तों के किस्से तो बच्चे की जुबान पर आज भी हैं। यह अलग बात है कि रेखा और अमिताभ बच्चन के रिश्ते में कितनी सच्चाई है। एक बार रेखा ने इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें सिर्फ एक नजर में ही प्यार हो गया था। रेखा ने बताया 'जब अमिताभ ने 'दो अंजाने' (1976) के लिए हां की थी उस समय मैं काफी डरी हुई थी। एक दफा मैं अपने सीन के लिए डायलॉग याद कर रही थी तब अमित जी मेरे पास आए और कहा कि सुनिए कम से कम अपने डायलॉग याद कर लिजिएगा। आरुषि हत्याकांड का दर्द बयान करती 'तलवार' उस एक पल में मानों मेरी जिंदगी ही बदल दी।' भले ही अमिताभ ने कभी भी आगे आ कर अपने प्यार का इजहार न किया हो लेकिन रेखा ने हमेशा अपने प्यार का इजहार किया है। इस बदलते समय में रेखा ने जमाने के सामने प्यार की एक अलग ही परिभाषा दी है। रेखा ने कहा था कि मेरे और अमित जी के बीच कभी कोई वास्तविक रिश्ता नहीं रहा। लेकिन मैं उनसे अपनी आत्मा से प्यार करती हूं और हमेशा करती रहूंगी। हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन में...