मेरी कहानी मेरे नाम 'डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम' के साथ ही खत्म हो जाएगी
देश के 11वें राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम अब हमारे बीच नहीं रहे। पूरे देश के लिए सबसे बड़ा शोक का दिन है जब हमें नम आंखों से देश के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को अलविदा कहना पड़ रहा है। अब्दुल कलाम हमेशा कहते थे कि मेरी कहानी मेरे साथ खत्म हो जाएगी।
दुनियावीय मानों में मेरे पास कुछ भी नहीं है। न मेरे पास बेटा है न बेटी। मैंने अपने जीवन में कुछ नहीं। जिंदगी का अंतिम सुख रूह और आत्मा की तस्कीम है। वो हमेशा कहते थे कि मेरी कहानी बस अब्दुल कलाम पर खत्म हो जाएगी।
अब्दुल कलाम सदैव अपनी दरियादिली व बच्चों के लिए अपने लगाव के लिए जाने जाते थे। शायद यही कारण है कि यूनाईटेड नेशन संस्था (यूएनओ) ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के 79वें जन्मदिन पर भारत और अब्दुल कलाम को बहुत बड़ा ऑनर देते हुए। यूएनओ ने घोषणा की था कि उनके जन्मदिन को 'विश्व विद्यार्थी दिवस' मनाया जाएगा।
अब्दुल कलाम ने अपने जीवन में न जाने कितने ही लोगों के जीवन में शिक्षा का दिया जलाया है। लेकिन ऐसे लोगों की भी कमी नहीं जब कलाम ने बिना कुछ सोचे ही मदद की। ऐसे ही कुछ लोगों ने कलाम के साथ अपने अनुभवों को साझा किया।
1. भारतीय छात्र को अपनी पलेट में से खाने का अवसर
2013 में सैन डिऐगो में हो रहे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष विकास सम्मेलन के दौरान कुछ छात्र कलाम से मिलने पहुंचे। उस समय कलाम रात्रिभोज कर रहे थे। छात्रों को देख कलाम ने फौरन उन छात्रों को अपनी प्लेट से खाना खाने का निमंत्रण दिया। कलाम का ऐसा सहजनीय व्यवहार देख वहां मौजूद छात्र हैरान थे। लेकिन कलाम के बार बार कहने पर उनमें से एक छात्र ने कलाम की प्लेट में से सलाद का एक टुकड़ा उठा लिया। ऐसे ही थे कलाम । उन्होंने कभी स्वयं को वीआईपी नहीं समझा वह सभी के साथ मेलजोल रखते थे।
2 . कलाम हमेशा कहते थे कि पक्षियों की उड़ान हमेशा से ही उन्हें अपनी ओर खिंचती थी। एक दफा कलाम डीआरडीओ के साथ एक भवन निर्माण प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे। उसी दौरान कलाम ने अपनी टीम से पूछा कि इस भनव की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्या करेंगे। तभी टीम के एक सदस्य अपनी राय देते हुए ने कहा कि हम भवन की दिवारों पर टूटा हुआ कांच लगा सकते हैं। इस पर कलाम ने तुरंत जवाब देते हुए कहा कि यदि हम दिवार पर टूटा हुआ कांच लगा देंगे तो दीवार पर पक्षी नहीं बैठ पाएंगे। कुछ और तरकीब निकालो।
3. कलाम को एक छठी कक्षा के एक छात्र ने कलाम की किताब 'विंग्स ऑफ फायर' पढ़ने के बाद अब्दुल कलाम की एक तस्वीर बनाई। उस तस्वीर को देख उस छात्र का परिवार काफी खुश हुआ और उन्होंने वह तस्वीर तत्कालीन राष्ट्रपति कलाम को भेजने का निर्णय किया। थोड़ा सोच विचार करने के पश्चात उन्होंने वह तस्वीर कलाम को भेजी दी। उसके बाद जो हुआ उसकी कल्पना शायद ही किसी ने की थी। कुछ दिन बाद उस छात्र को कलाम की ओर से एक पत्र मिला जिसमें लिखा था कि आपके द्वारा बनाई इस खुबसुरत तस्वीर के लिए शुक्रिया।
4. राष्ट्रपति बनने के कुछ समय बाद ही कलाम को एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए केरेल राज भवन में जाना था। जहां वे अपनी ओर से राष्ट्रपति मेहमानों के तहत किन्हीं भी दो मेहमानों को बुला सकते थे। जरा सोचिए कि वे मेहमान कौन थे? कलाम ने उन्होंने भवन के बाहर बैठे एक मोची और एक छोटे से होटल के मालिक को आमंत्रित किया। ऐसी मिसाल शायद ही कोई और राष्ट्रपति कायम कर सके।
5. एक बार डॉ. अब्दुल कलाम को आईआईटी वाराणसी की कॉन्वोकेशन सेरेमनी में बतौर मुख्य अतिथि बुलाया गया। वहां कुल पांच कुर्सियां लगाई गई थी जिनमें से एक कुर्सी कलाम के लिए थी व अन्य यूनीवर्सिटी के अधिकारियों के लिए थी। कुछ देर बाद कलाम ने नोटिस किया कि पांचो कुर्सियों में से एक कुर्सी जो कि कलाम के लिए रखी गई थी वह बाकी कुर्सियों से ऊंची थी। कलाम ने बड़े ही प्रेम पूर्वक वहां के कुलपति से कहा कि आप मेरी बजाय इस कुर्सी पर बैठ जाएं। कुलपति के मना करने पर कलाम के लिए तुरंत एक सामान्य कुर्सी का बंदोबस्त किया गया।


Comments
Post a Comment