सेक्स की आजादी ही नहीं है महिला सशक्तिकरण
अपनी फिल्मों को हिट करवाने के लिए किसी न किसी कॉन्ट्रोवर्सी को जन्म देना अब आम बात हो चली है।
अक्सर बॉलीवुड सितारे अपनी फिल्मों को हिट करवाने के लिए ऐसे हथकंडे अपनाते हैं। दीपिका पादुकोण के नए वीडियो ‘माइ च्वाइस’को देखकर भी ऐसा ही कुछ लगता है।
अक्सर बॉलीवुड सितारे अपनी फिल्मों को हिट करवाने के लिए ऐसे हथकंडे अपनाते हैं। दीपिका पादुकोण के नए वीडियो ‘माइ च्वाइस’को देखकर भी ऐसा ही कुछ लगता है।
पिछले दिनों जब दीपिका की कम बजट फिल्म’फाइंडिंग फैनी’ बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली थी उन दिनों दीपिका क्लीवेज विवाद खूब सुर्खियों में रहा और इसका फायदा फिल्म को भी मिला। हालांकि दीपिका का ये पैंतरा फिल्म को हिट करवा पाने में नाकामयाब रहा, लेकिन इसने टिकट विंडो पर भीड़ बढ़ा दी थी।
अब ठीक ऐसा ही विवाद दीपिका ने अपनी फिल्म ‘पीकू’ के रिलीज होने से पहले भी खड़ा कर दिया है। दीपिका की फिल्म ‘पीकू’ 8 मई को रिलीज हो रही है। रिलीज से ठीक पहले उनका माई च्वाइस वीडियो चर्चा में है।
वीडियो में दीपिका की कही बातों को लेकर सोशल साइट्स पर जमकर विरोध हो रहा है। इतना ही नहीं दीपिका के इस वीडियो के जवाब में एक नया वीडियो भी आ गया है जिसमें दीपिका की बातों का जवाब देते हुए पुरुष भी शादी के बाहर सैक्स और पहले सैक्स करने जैसी बातें करते दिखाई रहे हैं।
अब देखने वाली बात तो यह होगी कि दीपिका का ये पैंतरा कितना काम करता है और दीपिका सोशल साइट्स पर हो रहे विरोध का जवाब किस तरह देती हैं। बता दें कि पिछली बार दीपिका का क्लीवेज विवाद इतना बढ़ गया था कि उन्होंने टि्वटर पर ट्वीट किया कि ‘मेरे पास स्तन हैं…

Comments
Post a Comment