.. तो अब साइकिल के जरिए आसमान चूमेगी दिल्ली

दिल्ली में पॉलेूयशन का लेवल इतना ज्यादा बढ़ गया है कि सरकार अब सड़कों पर गाड़ियों का उतरना बंद करवाना चाहती है। इसलिए सरकार नए साल से दिल्ली में ऑड-इवन फॉर्मूला पर काम कर रही है। लेकिन इस ऑड-इवन के लागू होने से दिल्ली वालों की मुश्किलें काफी बढ़ती नजर आ रही हैं। खास तौर पर उन लोगों की जो लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल नहीं करते।

लेकिन दिल्ली वाले इस कैसे भी करके परेशानियों का हल निकाल ही लेते हैं। तो भला ये क्या बला है। जी हां, इस ऑड-इवन से बचने के लिए दिल्लीवालों ने एख बीच का रास्ता खोज निकाला है। अब गाड़ी या बाइक छोड़ दिल्ली वालों की पहली पसंद बनती जा रही है साइकिल।

दिल्लीवालों को मानना है कि पॉल्यूशन के राक्षस से अब साइकिल ही उन्हें बचा सकती है। वहीं, इनके इस कदम में दिल्ली मैट्रो और दिल्ली सरकार का भी इन्हें अच्छा खासा सपोर्ट मिल रहा है।   इतना ही पिछले तीन महिनों में


आइए जानते हैं दिल्ली वालों की राय

संग्राम सिंह - वर्ल्ड चेम्पियन रह चुके इंटरनेशनल रेसलर संग्राम सिंह का कहना है कि अगर हमें दिल्ली में पॉल्यूशन लेवल कम करना है तो हमारे पास साइकिल ही एकमात्र विकल्प है। इसके जरिए हमें दिल्ली के एनवायरमेंट के साथ-साथ दिल्लीवालों को भी सेहतमंद बनाने में मदद मिलेगी।

दिल्ली में स्कूल बस चलाने वाले दलबीर सिंह का कहना है कि इस समय दिल्लीवालों को सरकार के नियमों का पालन करने की खास जरूरत है। मैं पिछले कई सालों से कम दूरी तय करने के लिए साइकिल का इस्तेमाल कर रहा हूं। लेकिन कुछ दिनों से मुझे यंगस्टर्स में भी सइकिल को लेकर क्रेज बढ़ा है।

पेशे से इन्टिरीअर किरण कलकल का कहना है कि उन्होंने हाल ही में उन्होंने एक साइकिल खरीदी है। हालांकि इसका इस्तेमाल मैं सिर्फ घर से मैट्रो स्टेशन तक जाने के लिए करती हूं। ताकि ऑड-इवन रूल लागू होने के बाद मुझे ज्यादा प्रॉब्लम न हो एडजस्ट करने में।

डीयू में फाइनल ईयर के स्टूडेंट आकाश सिंह का कहना है कि उन्हें ये इवन ऑड फार्मूला बहुत ज्यादा पसंद नहीं आया। असल में प्रॉब्लम साइकिल चलाने में नहीं है, दिक्कत तो इसकी पार्किंग को लेकर है। वैसे में रोज सुबह करीब एक घंटा साइकिल चलाता हूं, ताकि खुद को फिट रख सकूं। समस्या है कि अगर आप कहीं साइकिल पार्क करते हैं तो आपको उसकी चोरी होने का खतरा बना रहता है। दूसरा साइकिल को पहचानना या उसकी कम्पलेंट करना भी काफी मुश्किल है।

हाउस वाइफ सुदेश रानी का कहना है कि इस समय साइकिल की बहुत ज्यादा जरूरी हो गई है। अपने एरिया की एक समस्या का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उनके यहां हर 2 महीने में राधा स्वामि सतसंग होता जिसके चलते यहां इतना ज्यादा ट्रेफिक जाम होता है कि गाड़ी से तो छो़ड़ो पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। साथ ही पॉल्यूशन में भी इजाफा होता है। ऐसे में अगर यहां मैट्रो से लेकर डेरा तक के लिए साइकिल या साइकिल रिक्शा चलाई जाए तो जाम और पॉल्यूशन दोनों से निजात पाई जा सकती है।

Comments

Popular posts from this blog

इन चीजों से पहचानिए औरत का चरित्र...

भारत माता की जय से पहले उसे जान तो लो

... और दूसरों के अधिकारों के लिए लड़ने वाले खुद बन कर रह गए खबर