आज भी मासूमों को प्यार करने की मिलती है इतनी खौफनाक सजा ! Video
माई ब्रदर निखिल, बस एक पल जैसी फिल्मों का निर्देशन और निर्माता रह चुके ओनिर जल्द ही एक और शानदार फिल्म लेकर आ रहे हैं। संजय सूरी के साथ मिलकर एक ऐसी कहानी लेकर आ रहे हैं जो सच्ची घटना से प्रेरित है और हमारे समाज का आइना भी। 2016 में रिलीज होने जा रही फिल्म 'चौरंगा' 2008 में झारखंड में घटी एक सच्ची घटना पर आधारित है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। फिल्म में संजय सूरी, तनिष्ठा चटर्जी, सोहम माएत्रा, अर्पिता चटर्जी, एना शाहा और अंशुमान झा मे मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।
आरुषि हत्याकांड का दर्द बयान करती 'तलवार'
कई फिल्म फेस्टीवल्स में मचाई धूम
चौरंगा कई विदेशी फिल्म फेस्टिवल्स में धूम मचा चुकी है और अवॉर्ड भी जीत चुकी है। फिल्म की कहानी एक छोटी जाति के लड़के पर आधारित है। जो अपने गांव की ब्राह्मण जाति की लड़की को प्रेम पत्र लिखता है। लड़की का परिवार गांव का एक समृद्ध जमींदार होता है। जो उस लड़के को ट्रेन से फेंकवा कर मरवा देता है।
चली सेंसर बोर्ड की कैंची


Comments
Post a Comment