मोदी और केजरीवाल को पछाड़ गाय बन गई 'पर्सन ऑफ द ईयर' !
नई दिल्ली (उषा खोखर )। 2015 में गाय को लेकर जमकर हंगामा हुआ। नेता से लेकर अभिनेता सभी इस बहस में कूद पड़े। लेकिन मजेदार बात ये है कि गाय को भारत में वो सम्मान अभी तक भले ही न मिल पाया हो लेकिन सर्च इंजन याहू ने इसे पर्सन ऑफ द ईयर जरूर बना दिया है।
जी हां, ये सुनने में थोड़ा अटपटा लग सकता है लेकिन ये सच है। अपनी सालाना रिपोर्ट में याहू ने बताया है कि गाय शब्द सबसे अधिक बार सर्च किया गया है। गाय ने देश की कई नामी हस्तियों को पछाड़ कर पर्सन ऑफ द ईयर का टैग अपने नाम कर लिया है।
क्यों हैं गाय पर इतना बवाल ?
महाराष्ट्र में गौमांस पर बैन
मुंबई हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र में गौमांस पर लगे बैन को जारी रखने का आदेश दिया है। राज्य में बीफ पर लगे प्रतिबंध को हटाने के लिए दायर एक याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने यह आदेश दिया है।

जम्मू कश्मीर में गौमांस पर बैन
जम्मू कश्मीर हाई कोर्ट ने बुधवार को पूरे राज्य में बीफ बैन पर प्रतिबंध लगाने के आदेश दे दिए। कोर्ट ने राज्य सरकार को इसपर अमल करने के कड़े निर्देश दिए। हालांकि बाद में ये बैन हटा दो महिने के लिए दिया गया।

दुर्गा पूजा के दौरान बीफ बैन
हिन्दू संगठन ने पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के दौरान बीफ बैन की मांग की। संगठन ने एक पत्र लिख अपनी मांग सीएम ममता बनर्जी के समक्ष रखी। लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस मांग को पूरा करने से इंकार कर दिया था।

दादरी हत्याकांड
दादरी में बीफ की अफवाह को लेकर हुई हत्या ने इस मसले को और हवा दे दी। जिसके बाद नेताओं ने इसे जमकर भूनाया। बता दें कि दादरी के बिसहड़ा गांव में भीड़ ने मोहम्मद अखलाक की पीट-पीटकर इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि किसी ने अफवाह उड़ाई थी कि उसने और उसके परिवार ने गोमांस खाया और घर में रखा था।

ये भी हैं शामिल
इस लिस्ट में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और बिहार सीएम नीतीश कुमार भी शामिल हैं। वहीं, पीएम मोदी इस बार भी इसमें जगह बनाने में कामयाब रहे। इसके अलावा आतंकी संगठन आईएसआईएस, 2015 वर्ल्ड कप, दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम भी इस लिस्ट में शामिल हैँ। चर्चित केसों में शीना बोरा हत्याकांड और व्यापम स्कैम भी खबरों में छाया रहा।
Comments
Post a Comment