Review: मस्तानी दीपिका की आंखो से मोहब्बत कर बैठेंगे आप

DEEPIKA (उषा खोखर)।  गोलियों की रासलीला रामलीला' जैसी शानदार सुपरहिट फिल्मों के बाद संजय लीला भंसाली एक बार फिर अपनी नई फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के साथ आए हैं। इस फिल्म में उन्होंने मराठा पेशवा शासकों की भव्यता को बड़े पर्दे पर उतारा है।

फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' एक किताब 'राउ' पर आधारित है, जिस पर संजय लीला भंसाली ने प्रकाश कपाड़िया के साथ मिलकर खूब शोध किया है।
For More Click - http://navodayatimes.in/

bajirao

एक्टिंग
इस फिल्म की जान न रणवीर हैं न दीपिका और न ही प्रियंका चोपड़ा। इस फिल्म की गहराई को समझने के लिए आपको दीपिका की आंखों की गहराई में उतरना होगा। दीपिका आपनी आंखों से ही फिल्म की आधे से ज्यादा कहानी कह जाती है। वहीं, रणवीर सिंह औऱ प्रियंका भी इस मामले में बहुत ज्यादा पीछे नजर नहीं आ रहे।

इस फिल्म में रणवीर औऱ प्रियंका ने मराठी लहजे पर बखूबी पकड़ा है। वहीं, प्रियंका ने जिस तरीके से काशी के किरदार को पकड़ा है वो यकीनन काबिले तारिफ है। ये कहना गलत नहीं होगा कि प्रियंका बॉलीवुड की कुछ चुनिंदा अभिनेत्रियों में से हैं जो हर किरदार में खुद को ढाल लेती हैं।

फिल्म के अन्य कलाकारों में मिलिंद सोमन, महेश मांजरेकर, तनवी आजमी, संजय मिश्रा, आदित्य पंचोली, अनुजा गोखले, वैभव तत्ववादी ने भी अच्छा काम किया है।
bajirao-mastani-story_647_1
कहानी
फिल्म की कहानी सन् 1700 के कथानक पर आधारित है। रणवीर सिंह ने ग्रेट मराठा पेशवा बाजीराव का किरदार निभाया है। बाजीराव एक बढ़िया योद्धा और ऐसा शासक था, जो अपना साम्राज्य फैलाना चाहता था।

बाजीराव की पहली शादी काशीबाई (प्रियंका चोपड़ा) से होती है, जो खुद से ज्यादा बाजीराव को पसंद करती है, वहीं युद्ध करते हुए एक बार बाजीराव का सामना बुंदेलखंड के महाराज क्षत्रसाल की बेटी मस्तानी (दीपिका पादुकोण) से होता है। मस्तानी सुंदरता और बहादुरी का संगम है। दोनों युद्ध के दौरान ही एक-दूसरे से प्यार कर बैठते हैं और फिर जाने-अंजाने में ही उनका विवाह भी हो जाता है।
bajrao
युद्ध, रणभूमि और सियासत के बीच बाजीराव की यह दूसरी शादी पहली पत्नी काशीबाई (प्रियंका चोपड़ा), मां राधाबाई (तनवी आजमी), बहन भियुबाई (अनुजा गोखले) और बाजीराव के भाई चिमाजी अप्पा (वैभव तत्वावदी) को बर्दाश्त नहीं होती।
बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई, मस्तानी के दखल को लेकर परेशान हैं। कहानी में बाजीराव-मस्तानी और काशीबाई को लेकर एक जबरदस्त लव ट्राएंगल बनता है। इसी केंद्र में शाही फैमिली में शाह और मात का खेल शुरू होता है।
point-2
यहीं से फिल्म की कहानी में ट्विस्ट आता है, क्योंकि बाजीराव हिंदू हैं और मस्तानी मुसलमान। वहीं, लोगों को लग रहा है कि इस फिल्म की असली विलन शायद प्रियंका का किरदार काशी है, लेकिन ये सही नहीं है। फिल्म की शुरुआत में बाजीराव की मां राधाबाई और फिल्म के अंत में बाजीराव औऱ - काशी का बड़ा बेटा नाना साहेब बनता है। साथ ही हर प्रेम कहानी की तरह इस प्रेम कहानी के बीच भी धर्म और जाति की दीवार आ जाती है।

फिल्म देखकर आप बखूबी इस तो महसूस कर सकेंगे कि प्यार एक बेजोड़ योद्धा को भी कितना कमजोर बना देता है और एक हारे हुए इंसान को भी एक योद्धा बनाने के ताकत रखता है। फिल्म में आगे क्या होता है? बाजीराव और मस्तानी के बीच का रिश्ता किस मुकाम तक पहुंचता है? यह जानने के लिए आपको थिएटर जाना पड़ेगा।

संगीत
फिल्म के गानें पहले ही लोगों की जुबान पर हैं। स्टोरी डिमांड के मुताबिक संगीत पर मराठी असर साफ दिख रहा है। 'पिंगा', 'मस्तानी', 'गजानना', 'मलहारी' के साथ ही अरि‍जीत की आवाज में 'आयत' बहुत ही अच्छे गीत हैं। फिल्म की कहानी की ही तरह फिल्म के गानों को भी रूहानी टच दिया गया है। जिसे सुन आपका मंत्रमुग्ध होना लाजमी है।

#DeepikaPadukone, #RanveerSingh, #PriyankaChopra, #BajiraoMastani, 

Comments

Popular posts from this blog

इन चीजों से पहचानिए औरत का चरित्र...

भारत माता की जय से पहले उसे जान तो लो

... और दूसरों के अधिकारों के लिए लड़ने वाले खुद बन कर रह गए खबर