सीने पर गोली खाता है देश का जवान, मुफ्त की रोटी नहीं तोड़ता...
कहते हैं कि लोगों का प्यार जीतने में अक्सर उम्रें निकल
जाती हैं लेकिन उस प्यार को नफरत में बदलने में ज्यादा वक्त नहीं लगता। जी हां, ऐसा ही कुछ किया
है बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ओमपुरी ने। अपने जीवन के 4 दशक फिल्म
इंडस्ट्री को दे चुके प्रख्यात अभिनेता ओमपुरी ने अपने एक बयान से न जाने देश के
कितने लोगों को आहत किया है। जिनमें से एक मैं भी हूं। मैं उनके काम के कदरदानों
में शामिल हूं और बतौर अभिनेता वे मेरे टॉप 10 में शामिल हैं। लेकिन उनके एक बयान ने मुझे ये
सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या सच में वो इसके हकदार हैं।
एक न्यूज चैनल पर चल रही बहस में ओमपुरी ने कहा था, कि
जम्मू कश्मीर के उरी में हुए आतंकी हमले में मारे गए जवानों को किसने कहा था कि वो
सेना में भर्ती होने के लिए जाएं। एक दिग्गज अभिनेता जिसे देश का हर नागरिक न
सिर्फ पहचानता है बल्कि उसके काम की कदर भी करता है। यदि वह अपने दिल में ये भाव
रखता है तो देश के लिए उससे बुरी बात शायद ही कुछ हो! इससे भी ज्यादा दुख की बात ये थी कि ओमपुरी ने
ये बयान उस मुल्क के लोगों का बचाव करते हुए दिया जिसके लोग ही इस घटना में शामिल
थे।
ये माना जा सकता है कि एक के किए की सजा सबको नहीं दी जा सकती लेकिन उसके लिए अपने ही जवानों की शहादत को जलील भी नहीं किया जाना चाहिए। जिस वक्त वो टीवी पर ये बयान दे रहे थे ये समझ ही नहीं आ रहा था कि क्या ये वही शख्स हैं जिनसे मैं एक दफा मिली थी और उनके व्यक्तित्व की कायल हो गई थी। बाद में अपने बयान पर माफी न मांगने की बजाए उसे सही साबित करने के लिए उन्होंने कहा कि उनके पिता फौज में थे और वो बखूबी समझते हैं कि एक जवान क्या होता है।

मुंबई में अपने बंगले में अपने परिवार संग रहने वाले ओमपुरी
शायद भूल गए कि जब वो कहीं बड़ी शान से घूम रहे होते हैं या अपने घर में सो रहे
होते उस वक्त उस जवान के बच्चे अपने घरों में पिता की सलामती की दुआ मांगते हैं।
उस सिपाही की मां के दिल पर क्या बीतती है जब वो अपने नौजवान बेटे को देश के लिए
कुर्बान कर देती है।
ओमपुरी को शायद उस घर का दुख नहीं दिखा जिसमें पूरे परिवार
में मात्र एक कमाने वाला था और उसके शहीद होने के बाद उन्हें नहीं पता कि उनके घर
का चूल्हा कैसे जलेगा? उसके बच्चे की
स्कूल फीस कौन देगा? जब पूरा देश दिवाली
की बधाईयां एक दूसरे को दे रहा होगा उस वक्त शहीद के घर में शायद एक दीप भी नहीं
जल पाएगा। ओमपुरी को एक बार भी शायद ये खयाल नहीं आया होगा कि अगर आज वो अपने घर
पर सुरक्षित हैं तो उसकी वजह उस जवान की शहादत व उसका लहू है... घर पर बैठकर देश
के जवानों और सही गलत की बड़ी-बड़ी बातें करना बहुत आसान है लेकिन सीने पर गोली खाने
की हिम्मत करना और बात है...

Comments
Post a Comment