इन लाशों की दीवारों से बसता है घर, और इसमें...

इंसान जब दुनिया में कदम रखता है तो सामाजिक ढांचे के तहत उसकी सबसे पहली मुलाक़ात घर/परिवार से होती है। हमे सबसे पहले यही बताया जाता है कि हमारा घर ही हमारी दुनिया होनी चाहिए.. हम क्या पहनेंगे या क्या खाएंगे ये हमारे परिवार के रहन सहन और औकात पर निर्भर करता है। और सही भी है हम केवल उतने ही पैर पसार सकते हैं जितनी हमारी चादर है। परिवार में हमे कई रिश्ते मिलते हैं… जिन्हें हम माता-पिता , भाई बहन , दादा दादी और भी कई..!

फिर हम धीरे धीरे थोड़ा बड़ा होते हैं तो समझ में आने लगता है कि ये घर जो हमे इतनी आसानी से मिल जाता है दरअसल उसकी दीवारें कड़ी मेहनत के अलावा कई लाशों पर खड़ी होती हैं और लहू से रंगी होती हैं।और मज़े की बात तो ये है कि जिसकी लाश और लहू से ये घर बस्ता है उसमें इसके योगदान का तो कहीं ज़िक्र ही नहीं होता।

वैसे तो कहते है कि पति और पत्नी को मिलकर घर बसाना होता है। लेकिन अगर थोड़ा करीब से देंखे तो यहाँ बात 70-30 की होती है और कहीं-कही तो ये 95-5 का भी हो जाता है।

एक घर को बसाने के लिए एक औरत अपने पति की हर ख्वाइश पूरा करने की कोशिश करती है… दर्द हो या तकलीफ वो हर हाल में वो अपने आपको टूट के भी अपना घर बसाने की कोशिश करती है। वो अपना करियर, अपना बचपन, अपनी जवानी यहाँ तक की अपना बुढ़ापा भी सबकी सेवा में जीवन बिता देती है।


इस सब चर्चा में एक बात सबसे ज्यादा दुखद बात ये ऐ कि जब -जब कोई औरत अपने ऊपर हो रहे अत्याचार की शिकायत करती है तो उसे हर तरफ से एक ही जवाब मिलता है। और जवाब यक़ीनन हर औरत के दिल को चीर देता है और उसे ये कहने पर मजबूर कर देता।

एक औरत को उसका पति रोज रात को जबरदस्ती सम्बंध बनाने को कहे, उसके। बीमार होने के बावजूद अपनी हवस उसपर थोपे, जब जब वो अपनी नज़र उठाये तो उसका पति हर वक़्त उसका पति उसके चरित्र पर सवाल उठाने के लिए खड़ा हो, दिनरात उस पी शक करे और जरूरत पड़े तो उस पर हाथ भी उठा दे… लेकिन इस सब के बाद उसके माता-पिता, भाई बहन और हमारा सबसे जरूरी समाज कहता है कि आपको क्या तकलीफ है खाने की जगह खाना मिल रहा है, घर के खर्चे के लिए पैसे मिलते हैं पहनने के लिए कपडे हैं तो और क्या चाहिए एक औरत को।

सही बात है इससे ज्यादा और क्या चाहिए भला,

Comments

Popular posts from this blog

इन चीजों से पहचानिए औरत का चरित्र...

भारत माता की जय से पहले उसे जान तो लो

... और दूसरों के अधिकारों के लिए लड़ने वाले खुद बन कर रह गए खबर