प्रत्युषा बनर्जी - 'प्यार जिंदगी है लेकिन जिदंगी से ज्यादा नहीं '
कुछ सालों पहले ऐसा ही एक हादसा मुंबई में हुआ। जिसमें प्यार में धोखा खाने के बाद अभिनेत्री जिया खान ने प्यार में मिले धोखे के बाद खुदकुशी कर ली।
आज से लगभग तीन साल पहले 3 जुलाई को जिया खान ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। लेकिन 3 साल बाद भी इस केस में अभी तक कोई फैसला नहीं आ सका है।
अब ताजा मामला आया है अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी का, शुरुआत में तो यही कहा गया है कि प्रत्युषा ने खुदकुशी की है। लेकिन क्या एक लड़की जो झारखंड के छोटे से इलाके से मुंबई आ कर इंडस्ट्री में नाम कमाया वो यूं हीं आत्महत्या कर ले। नहीं, कम से कम मैं तो नहीं मानती।
ये आत्महत्या नहीं हत्या है। भले ही किसी ने उन्हें फांसी के फंदे पर लटकाया न हो, लेकिन यकीनन किसी ने उसे अंदर से इतना तोड़ दिया होगा कि वो इतना बड़ा कदम उठाने के लिए तैयार हो गई हो।
लेकिन ये बात भी उतनी ही सही है कि ये गलती भी हम लड़कियों की है कि हम किसी दो कौड़ी के लड़के को इतना अधिकार दे देते हैं कि उसके बिना जिंदगी की कल्पना तक करना मुश्किल हो जाता है। लेकिन जरा सोचिए क्या सच में वो लोग आपके इस कदम के हकदार हैं जो आपको धोखा दे सकते हैं। लड़कियों को ये क्यों समझ नहीं आता कि रिलेश्न जिंदगी का हिस्सा है जिंदगी नहीं।
आज 21वीं सदी में और अपने दम पर एक मुकाम हासिल करने के बाद भी लड़कियों को ये लगता है किआदमी या पुरुष के बिना वो इंकम्पलीट हैं तो प्लीज गर्ल्स वेक अप।
आपकी जिंदगी सिर्फ आपकी है कोई आपको धोखा देता है, या फायदा उठाने की कोशिश करता है तो इसके लिए खुद को दोष मत दो ये उसकी कमी उसकी गल्ती है । और ये बात सिर्फ लड़कियों ही नहीं लडकों पर भी लागू होती है।
अपने जीवन की किमत पहचानो, यार दुनिया आतंकवाद, तीसरा विश्वयुद्ध, जल संकट, ग्लोबल वॉर्मिंग और भी न जाने कितनी ही बड़ी मुश्किलों से जूझ रही है और तुम लोग ये love sex dhokha पर ही अटके हो।
देखो प्यार जरूरी जरूर है लेकिन प्लीज इसकी लत मत लगाओ कुछ बड़़ा सोचो।
अगर गांधी, कस्तूरबा के पल्ले से बंधा रहता तो आज तुम आजाद नहीं होते, भगत सिंह भी शादी के सपने देखता न तो आज भी तुम लोग साला अंग्रेजों की चाट रहे होते। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया इसीलिए आज उनका नाम बड़ी ही इज्जत से लिया जाता है।
खुद को पहचानो और अपनी नजरों में खुद को इज्जत देना सीखो। जिस दिन आप स्वंय को इज्जत देना सीख लोगे दुनिया खुद ब खुद आपकी इज्जत करने पर मजबूर हो जाएगी।


Comments
Post a Comment