आपके भी दिल में आया था आत्महत्या का खयाल, ये हैं कारण
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में एक बीमारी सबसे ज्यादा देखने को मिल रही है और वो है डिप्रेशन। जी हां, ये एक ऐसी मानसिक बीमारी है जिसकी चपेट में न सिर्फ भारत बल्कि पूरा विश्व है। हाल ही में एक टीवी अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी ने पंखे से लटक कर जान दे दी।
इस खबर के बाहर आते ही सभी के दिलो दिमाग में एक सवाल सबसे पहले उठा कि इतनी कम उम्र में कामयाबी की बुलंदियों को छू लेने के बाद भी कोई आत्महत्या कैसे कर सकता है। माना कि प्रत्यूषा एक्टिंग के क्षेत्र में काफी नाम कमा चुकी थी। लेकिन अक्सर कामयाब लोगो एक बेहद ही खतरनाक दिमागी बिमारी के शिकार होते हैं और वो है डिप्रेशन। शुरुआती तथ्यों से हुए खुलासों के अनुसार प्रत्यूषा दिमागी तनाव से गुजर रही थी और किसी से खुल कर इस बारे में बात भी नहीं कर पा रही थी।
ये तो तय है कि प्रत्यूषा काफी गहरे अवसाद में थी, लेकिन सवाल ये है आखिर उनके दोस्तों या करीबियों को इस बात की भनक क्यों नहीं लगी। इसके पीछे का मुख्य कारण है लोगों में इसके प्रति मौजूद उदासीनता। अधिकतर लोग इसके लक्षणों से अंजान हैं। 
डिप्रेशन के लक्षण
- डिप्रेशन से ग्रस्त व्यक्ति कई बार खुद को निराशाजनक व मजबूर महसू स करते हैं।
- डिप्रेशन से ग्रस्त व्यक्ति का दोस्तों, आम जीवन के कामों और अपकी पसंदीदा कामों में दिलचस्पी खोने लगता है।
- डिप्रेशन से ग्रस्त व्यक्ति सदैव खुद को थका हुआ महसूस करता है।
- ऐसे व्यक्ति के सोने और खाने की आदतों में बदलाव आने लगता है।
- डिप्रेशन से ग्रस्त व्यक्ति के लिए किसी भी एक काम में मन लगाना बेहद मुश्किल हो जाता है।
- ऐसा व्यक्ति दिमाग में आने वाले नकारात्मक खयालों को चाह कर भी रोक नहीं पाता।
- ऐसा व्यक्ति काफी चिड़चि़ड़ा, गुसैल और छोटी छोटी बातों पर नाराज होने लग जाता है।
- ऐसा व्यक्ति अचानक से शराब का अधिक सेवन करने लगता है।
यूनाइटेड स्टेट्स में लगभग 10 प्रतिशत युवा इस बीमारी से जूझ रहे हैं। बता दें कि अवसाद में दिमाग पर हमेशा एक दबाव बना रहता है। इंसान अक्सर तनावग्रस्त होता है। डिप्रेशन के उपचार के लिए दवा जितनी कारगर होती है, उससे अधिक कारगर मनोवैज्ञानिक उपचार होते हैं, लेकिन दोनों का ही अपना-अपना महत्व है।
प्यार ही है इलाज
अवसादग्रस्त लोगों को प्यार की जरूरत होती है। आप उनके साथ प्रेम से व्यवहार करें और उन्हें समझने की कोशिश करें। हाल में अवसाद से संबंधित एक वीडियो सामने आया है, जिसे देख आप इसे बेहतर तरीके से समझ सकते हैं। आप इस वीडियो को जरूर देखें और शेयर करें।
विश्वभर में होने वाली मौतों के पीछे ये एक बेहद अहम कारण है। यदि विश्न में होनी वाली मौतों के पीछे के कारणों की बात करें तो अन्य कारणों की लिस्ट में 8वें स्थान पर आता है। साथ ही यदि सिर्फ आत्महत्या से मरने वालों की बात करें तो 90 प्रतिशत लोग केवल डिप्रेशन के चलते ही आत्महत्या करते हैं।
Comments
Post a Comment