ये है FACEBOOK के #FREEBASICS की पूरी सच्चाई, कैसे पागल बना रहा है जकरबर्ग
नई दिल्ली (उषा खोखर)। इन दिनों आपको फेसबुक एक नोटिफिकेशन दिखा रहा है, जिसमें आपके कुछ दोस्तों के नाम दिखते है कि उन्होंने फ्री बेसिक्स के लिए अपना समर्थन दिया है और एक क्लिक से आप भी अपना समर्थन दे सकते हैं।
साथ ही आपको हर न्यूज पेपर, टीवी चैनल पर भी इस तरह के एड दिख रहे है। लेकिन क्या आप जानते हैं ये असल में है क्या? इसके समर्थन या विरोध से हमे क्या फायदा हो सकता है या क्या नुकसान होगा?
फ्री बेसिक्स है क्या?
फेसबुक के इस अभियान का नाम पहले internet.org था, जिसे अब बदलकर Free Basics कर दिया गया है। अगर फेसबुक को पर्याप्त समर्थन मिल जाता है तो फेसबुक इस बात का निर्णय ले सकेगा की आप क्या देख सकते हैं और क्या नहीं। साथ ही ये एक बेहतरीन कदम होगा डिजिटल इंडिया की ओर।
फेसबुक इसके जरिए उन लोगों तक फ्री इंटरनेट पहुंचाएगा जो लोग पैसे देकर डेटा खरीदने में समर्थ नहीं है। ये कहना भी गलत नहीं होगा कि इसके जरिए हम एक बेहतर भारत का सपना सजा सकते हैं। इसके लिए फेसबुक ने रिलायंस कम्युनिकेशंस के साथ मिलकर ग्राहकों के लिए ऐसी स्कीम पेश की है जिसमें फेसबुक पर जाने के लिए लोगों को पैसा नहीं देना होगा। लेकिन इसके बाद अब सवाल ये उठता है कि यदि Free Basics देश के लिए इतना अच्छा है तो आखिर देश में इसका विरोध क्यों हो रहा है?
आज भी मासूमों को प्यार करने की मिलती है इतनी खौफनाक सजा !http://ekaurpahal.blogspot.in/2015/12/video.html?view=flipcard
Free Basics के फायदे
अगर फेसबुक के Free Basics से होने वाले फायदों की बात करें तो मोटे तौर पर एक ही फायदा नजर आता है और वो है कि बिना किसी पैसे के देश के हर नागरिक को एक लिमिट के तहत इंटरनेट दिया पहुंचाया जा सकेगा। फ्री होने का कारण लोग इंटरनेट का इस्तेमाल करने के बारे में सोचेंगे और इससे उनमें इंटरनेट के प्रति जागरुकता भी बढ़ेगी।
इस बात से भी मुंह नहीं मोड़ा जा सकता कि इंटरनेट के इस्तेमाल के लिए आपको एक बुनियादी पढ़ाई आनी चाहिए तो ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि लोगों में पढ़ाई के प्रति भी रूचि बढे़गी। लेकिन हमें इस बात पर गौर फरमाना होगा कि Free Basics के इन प्रभावों के लिए हमें लम्बे समय तक इंतजार करना होगा।
भारत सरकार की भी यही कोशिश है कि अगर पॉलिसी में बदलाव करके अधिक लोग ऑनलाइन हो सकते हैं तो इंटरनेट के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक फायदा पहुंचाया जा सकता है।
Free Basics के नुकसान
1. फेसबुक Free Basics के लिए पैसे नहीं देता। अगर लोग पैसे नहीं देंगे तो आखिर इसका खर्च कौन उठाएगा? टेलीकॉम कंपनियों को फेसबुक से तो पैसे मिलेंगे ही।
2. Free Basics को लेकर फेसबुक दावा करता है कि इससे लोगों को ज्यादा से ज्यादा online आने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। लेकिन असल बात ये है कि इससे केवल उन्हीं साइट्स को फायदा को मिलेगा जिन्होंने फेसबुक के साथ टाइअप किया होगा। इसका सीधा फायदा फेसबुक ही मिलेगा।
3. इंटरनेट का उपयोग भारत में तेजी से बढ़ रहा है। एक साल में भारत में लगभग 100 लाख उपयोगकर्ता जुड़े हैं जो सिर्फ free basics की वजह से नहीं हैं।
Review: मस्तानी दीपिका की आंखो से मोहब्बत कर बैठेंगे आप
4. Free Basics को किसी भी तरह से एक खुला मंच नहीं कहा जा सकता। क्योंकि इसके लिए फेसबुक ने नियम और शर्तें रखी हैं। जिनमें फेसबुक जब चाहे अपनी सुविधानुसार फेरबदल कर सकता है।
5. Free Basics की मदद से फेसबुक के पास आपकी सभी जानकारियां मौजूद रहेंगी। इसकी मदद से फेसबुक को पता होगा कि आप कौनसी वेबसाइट ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। एक प्रकार से ये आपके उपर नजर रख सकता है।
6. फेसबुक आपसे जुड़ा डाटा NSA को देता है। इस तरह काफी जानकारियों के लीक होने की भी संभावनाएं हैं और आपकी प्राइवेसी खतरे में पड़ सकती है।
7. फेसबुक का कहना है कि Free Basics में कोई भी विज्ञापन नहीं होंगे। लेकिन उसने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि क्या इसके तहत कभी भी कोई विज्ञापन नहीं दिखाया जाएगा?
8. फेसबुक के फ्री बेसिक्स का दुनिया की कई जगहों पर पुरजोर विरोध हो चुका है। जबकि फेसबुक इसे भारत में लाने की कोशिश में लगा हुआ है।

Comments
Post a Comment