अरे! औरत कला से नहीं उससे.. पहचानी जाती है पगले

महिला को हमेशा एक ऑबजेक्ट के रूप में ही देखा जाता है.. और हैरानी तब होती है जब खुद को बड़े-बड़े बुद्धिजीवी कहने वाले लोग भी इस श्रेणी में शामिल हो जाते हैं।

खुद को बड़ा पत्रकार कहने वाले लोग एक महिला पर टिप्पणी करते हुए हैं कि वो लड़की या वो हीरोइन ऐसी नहीं, वैसी है। न जाने कितनी सदियां हो गई लड़कियों को अपने हक की लड़ाई लड़ते हुए, आखिर कितनी और लड़ाई लड़नी पड़ेगी इन्हें। वैसे सवाल तो ये भी है कि आखिर लड़ने की जरूरत क्या है, क्यों लड़के ये लड़ाई नहीं लड़ते।

आरुषि हत्याकांड का दर्द बयान करती 'तलवार'


जवाब आपके पास ही है, आप पर को तब तक की शासन कर सकता है जब तक आप उसे करने की अनुमति देंगी। क्या हुआ अगर कोई दो कौड़ी का लड़का आपसे कह रहा कि आपका कैरेक्टर तो ऐसा है, या वैसा है। उसे किसने दिया है आपको जज करने का अधिकार , आपने खुद।

आपके पास इससे निपटने के दो ही रास्ते हैं

1. पहला ये कि आप पुरुषों के अनुसार खुद को ढाल लो 
2. दूसरा किसी की परवाह किए बिना अपनी शर्तों पर जीवन जीना। 

हालांकि दोनों ही रास्तों पर चलने के लिए आपको पहले अपने मन को उतना स्ट्रांग बनाना होगा, नहीं तो इन दोनों ही रास्तों के बीच फंसकर रह जाओगे और खुद से दुखी रहोगे।

 एक गीत जो दे रूह को सूकून


चलिए आपके साथ एक किस्सा आपसे शेयर करते हैं। मैं एक पत्रकार हूं तो ऐसे में बॉलीवुड हस्तियों से बातचीत होना आम बात है। हम अपनी पूरी मेहनत कर के फिल्म जगत की हस्तियों के इंटरव्यू लेते हैं। एक बार मेरी एक सहकर्मी ने अभिनेत्री नीतू चंद्रा का इंटरव्यू लिया और उसे प्रिंट करने के लिए एक सर के पास गई। लेकिन उसे जो जवाब मिला वो यकीनन चौंकाने वाला था। अब इससे क्या फर्क पड़ता है कि वो एक नेशनल अवॉर्ड विनर है, क्या फर्क पड़ता है कि वो एक बहुत ही होनहार अभिनेत्री है, फर्क तो इस बात से पड़ता है कि वो एक महिला है।

इंटरव्यू का नाम सुनते ही साहब का जवाब था कि तुम जानते हो नीतू किस प्रकार की लड़की है। उसका कैरेक्टर क्या है?  यकीनन ये जवाब हैरान कर देने वाला था, पहला रिएक्शन था कि आप पत्रकार हैं, आप किसी को कैरेक्टर सर्टीफिकेट देने का अधिकार नहीं रखते। दूसरा कि आप यदि पुरुष हैं तो इसका मतलब ये नहीं कि आप हर महिला को जज कर सकते हैं। वो एक साथ सोती है या 10 के साथ आप कौन हैं जनाब।

जानें क्यों मन मरा सा रहता है... 


Note: अगर आपको इसे पढ़ते समय या इस ब्लॉग का कोई भी लेख पढ़ते समय ऐसा लग रहा हो कि मैं एक फेमिनिस्ट हूं, तो माफ कीजिएगा ऐसा नहीं है। माना आज कल ये शब्द काफी फैशन में हैं, लेकिन मुझे फेमिनिस्ट नहीं बनना है। मैं तो बस खुद से खुद के अस्तित्व पर ही विचार करती हूं और आप लोगों से साझढा करती हूं। यहां सिर्फ कुछ निजी विचार हैं और बराबरी काी बात कहने की एक कोशिश। 







Comments

  1. मजेदार बात लिखी है इस ब्लॉग में.... एडिटर साहब क्या है?

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

इन चीजों से पहचानिए औरत का चरित्र...

भारत माता की जय से पहले उसे जान तो लो

... और दूसरों के अधिकारों के लिए लड़ने वाले खुद बन कर रह गए खबर