तुम्हारा घाघरा और चोली ही सब कह जाती है...


आज एक खबर पढ़ी जिससे न जानें क्यों दिल बेहद विचलित सा हो गया। ख़बर थी कि एक शख्स ने एक 8 महीने की मासूम को आपनी हवस का शिकार बनाया था। इससे ठीक एक दिन पहले खबर आयी थी कि 2 या शायद इससे ज्यादा लोगों ने 1 साल की बच्ची के साथ कुछ ऐसा ही किया था।

क्या आप अंदाजा लगा सकते है कि उस मासूम पर क्या गुजरी होगी, नहीं कोई नहीं लगा सकता। वो मासूम जो अभी दुनिया में आयी भी नहीं ठीक से उसमें इन वेहशी दरिंदो को अपनी हवस नज़र आने लगी। उसके साथ ये सब करते हुए  उन्हें क्या एक पल भी उसकी मासूमियत नहीं दिखी। आखिर कसूर क्या था उसका उसने तो छोटे कबाड़े नहीं पहने थे, न ही वो देर रात दफ्तर से घर जा रही थी। उसने तो अभी तक किसी लड़के को आकर्षित करने के लिए नई किया था कुछ, उसका तो चरित्र शायद बना भी नहीं था अभी फिर ऐसा क्यों?

इसी बीच अमिताभ बच्चन ने अपनी पोती और नातिन के लिए पत्र लिखा जिसमें उन्होंने कहा कि अक्सर लोग तुम्हें तुम्हारी काबिलियत नहीं बल्कि तुम्हारी स्कर्ट के साइज से जज करेंगे। लेकिन तुम कभी रुकना नहीं और उनकी बातों को दिल पर मत लगने देना।

लेकिन इस वेहशी समाज उन्हें वहां तक पहुंचने तो दे... तभी तो वो ये तय कर पाएंगी कि उन्हें फर्क पड़ना चाहिए या नहीं। जानें क्यों इंसान खुद को भगवान समझने लग जाता है। उसे किसने दिया इस बात का अधिकार कि वो आपके चरित्र को सर्टिफिकेट देने लग जाता है। इसकी लड़ाई सदियों से चलती आ रही है और सदियों तक चलती रहेगी।



Comments

  1. Ye duniya aur is duniya me ekk luta India hi eysa hai jaha ekk ladki har aadmi eysi nighaa se pata nahi u ku dekh ta jeyse usne koi galti kardi itne gandi nighaao se dekhte h eysa kya dekhte h ladkiyo me kya inki maa behan nahi hai jo dusro ko dekhte h comments karte hai aakhir ku eysa hota hai aur bhi desh hai magar yaha ke log bhuke kuto ki tarha dekhte hai mar jaye eyse log jo kisi maa behan ko eyse dekhte hai

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

इन चीजों से पहचानिए औरत का चरित्र...

भारत माता की जय से पहले उसे जान तो लो

... और दूसरों के अधिकारों के लिए लड़ने वाले खुद बन कर रह गए खबर