यूं शुरू हुआ आतंकी संगठन आईएसआईएस (ISIS) का आतंक


 खौफ का दूसरा नाम बनता जा रहा आतंकी संगठन आईएसआईएस आखिर है क्या ? कहां से शुरू हुआ आतंक का ये व्यापार? और सबसे महत्वपूर्ण सवाल ये है कि आखिर ये चाहता क्या है?

आईएसआईएस है कौन ?
सीरिया और ईराक पुराने समय से ही विश्व में एक अहम भूमिका निभाते रहे हैं। इसका एक कारण ये भी है कि गैस और तेल जैसे प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध देश रहा है। सीरिया की राजधानी 'दमिश्क' है। इन दिनों सीरिया के लगभग 50 प्रतिशत हिस्से पर आतंकी संगठन आईएसआईएस का कब्जा है।

 वो बात अलग है कि जिस हिस्से पर आईएसआईएस का कब्जा है उसमें वहां कि आबादी का कम ही हिस्सा बसता है। बाकी की सारी आबादी बाकी बचे हिस्से में बसती है। शुरुआत में ISIS अलकायदा का ही एक हिस्सा था जिसे अब इराक और सीरिया में लड़ रहे जेहादी सुन्नी लड़ाकों का संगठन माना जाता है।

 आईएसआईएस का पूरा नाम इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया है और ये संगठन इराक के शिया बहुसंख्यकों को खत्म कर देना चाहता है।

कौन है अबू बकर अल बगदादी?
ईराक के समारा शहर में 1971 में जन्मा अल बगदादी अपने शहर में धार्मिक कार्यकर्ता था। इन दिनों बगदादी आईएसआईएस का आका बना बैठा है। लेकिन बगदादी से पहले अबु मुसाफ अल जरकावी था जिसे अमेरिकी सेना ने मार गिराया था। इसी के बाद बगदादी ने इस संगठन की कमान संभाली। 

जरकावी के मरने बाद कुछ समय के लिए ISIS का लगभग अपना अस्तित्व खो चुका था और अमेरिकी सेना ने बगदादी को भी जेल में बंद कर दिया था। लेकिन फिर 2009 में अमेरिकी सेना ने ही बगदादी को आजाद कर दिया और साल 2011 म अमेरिका ने ईराक से अपनी सेना हटा ली थी।

अमेरिकी  सेना के हटने के बाद आईएसआईएस ने एक बार फिर अपने पैर पसाने शुरू कर दिए और आज वह दुनिया के सामने अपने फन फैलाए खड़ा है। वर्ष 2014 में आईएसआईएस ने खुद को अलकायदा से भी अलग कर लिया और अपनी इस अलग पहचान के साथ उसने इराक और सीरिया पर धावा बोल दिया।

भारतीयों को सेक्स गुलाम बना लेते हैं ISIS के आतंकी
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने विशेष अदालत में आईएसआईएस में ‘भर्ती’ हुए और गिरफ्तार किए गए आरिफ मजीद के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। एनआईए के एक अधिकारी ने बताया कि हमने एनआईए की विशेष अदालत में मजीद के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है।
 इस पत्र में अरीब मजीद ने खुलासा किया है कि यह आतंकी संगठन महिला और पुरुषों का इस्तेमाल ‘सेक्स स्लेव’ के तौर पर करता है। एनआईए ने बुधवार को मजीद के खिलाफ 8 हजार पेज की चार्जशीट दायर की है। इस चार्जशीट में मजीद के हवाले से कई चौंकाने वाले खुलासे किए गए हैं। 
मजीद ने बताया कि ISIS के लोग भारतीयों को लड़ने योग्य नहीं मानते इसलिए वह भारतीय पुरुषों व महिलाओं का इस्तेमाल मात्र सेक्स ऑब्जेक्ट के तौर पर करते हैं।

Comments

  1. बहुत अच्छी जानकारी... well done

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

इन चीजों से पहचानिए औरत का चरित्र...

भारत माता की जय से पहले उसे जान तो लो

... और दूसरों के अधिकारों के लिए लड़ने वाले खुद बन कर रह गए खबर