यूं ही नहीं कोई स्टार बन जाता यूं नहीं कोई सलमान बन जाता, सलमान से जुड़े कुछ अनछुए पहलू
25 सालों से भी ज्यादा टाइम बीत गया लेकिन एक बार जो सलमान का सितार चमका तो फिर उसने कभी चमकना बंद ही नहीं किया। जी हां, आज से करीब 35 साल पहले ही सलमान ने तय कर लिया था कि उन्हें फिल्मों में काम करना है। उस समय सलमान करीब 15 साल के रहे होंगे। आज अगर सलमान पीछे मुड़कर देखते होंगे तो उन्हें खुद पर हैरत होगी कि इतनी कम उम्र में उन्होंने इतना बड़ा फैसला कैसे ले लिया।
15 साल की उम्र में मिला पहला ब्रेक
सलमान खान ने 15 साल की उम्र में पहली बार कैमरा फेस किया था। सलमान ने पहली बार खुद को कैम्पाकोला के ऐड में खुद को परदे पर देखा था। सलमान को ये ऐड फिल्म उस समय के नामी ऐड मेकर कैलाश सुरेंद्रनाथ और उनकी मंगेतर आरती गुप्ता की वजह से मिला था। इस ऐड को शूट करने के लिए सलमान अंडमान-निकोबार में शूटिंग के लिए गए थे। उस ऐड में जैकी श्रॉफ की पत्नी भी बतौर मॉडल काम कर रहीं थी।

‘बदनाम’ के लिए काटे चक्कर
सलमान बताते हैं कि एड के बाद भी सलमान के काम को खास सराहना नहीं मिली औऱ न ही लोगों ने उनके काम को बहुत ज्यादा नोटिस ही किया। उस समय आनंद गिरधर बदनाम की एक बीग्रेड फिल्म बना रहे थे, जिसके लिए सलमान उनके पास गए। लेकिन आनंद ने उन्हें अपनी फिल्म में लेने से इंकार कर दिया। उनका कहना था कि उनकी फिल्म के किरदार के लिए उन्हें एक मेच्योर व्यक्ति की जरूरत है जो कम से कम देखने 35 साल का लगे। बस ये कहते हुए उन्होंने सलमान को वहां से निकाल दिया।

खुद में लाना चाहता था ये गुस्सा
सलमान बताते हैं कि जिस दौर में वो स्ट्रगल कर रहे थे, उस समय उन्हें कई दफा न का सामना करना पड़ा। कई बार लोगों ने उन्हें धक्के मार कर बाहर फिकवा दिया। लेकिन वो इसे नकारात्मकता से नहीं देखते थे। उनका मानना था कि लोगों के ऐसे व्यवहार से उनमें गुस्सा आएगा और वो एक दमदार व्यक्तित्व के साथ उभर सकेंगे। वो जानते थे कि एक दिन वो बहुत बड़े आदमी बनेंगे।

बस में लटक कर करना पड़ता था सफर
सलमान खान ने अपने शुरुआती दौर में काफी धक्के खाने पड़े थे। उनके पिता उनको हमेशा आगे बढ़ने की हिम्मत देते थे। लेकिन उन्होंने सलमान को उनका स्ट्रगल खुद करने दिया। करीब 26 साल से सलमान खान के मेकअप मैन रहे सुदेश नाग बताते हैं कि शुरुआती दौर में हमें कई दफा बस में धक्के खाते जाना पड़ता था। इसी चक्कर में कई दफा उन्हें सेट पर डांट भी खानी पड़ी थी।
बचपन से ही था 6 पैक का शौक
सलमान आज से ही नहीं शुरू से ही अपनी फिटनेस को लेकर खासा चिंतित रहते थे। उन्हें उनका पहला ऐड दिलाने में उनकी फिटनेस ने काफी मदद की थी। तब से लेकर आज तक उन्होंने ये सिलसिला जारी रखा है। अब तो सिक्स पैक एब्स और चौड़ा सीना उनकी पुख्ता पहचान बन गई। ‘हम आपके हैं कौन’ के स्वीट प्रेम से लेकर बजरंगी भाईजान तक उन्होंने ये जारी रखा है।

अब तो बस नाम ही काफी है
उनकी एक ढ़र्रा वाली फिल्मों के बारे में एड गुरु प्रह्लाद कक्कड़ बताते हैं कि सलमान की सबसे बड़ी मुश्किल यह है कि उनकी सारी फिल्में एक जैसी है और सबसे आसान बात है कि इन सारी फिल्मों में सलमान हैं। इस एक नाम का किसी फिल्म के साथ जुडऩे का साफ मतलब है कि उनके करोड़ों फैन फिल्म के साथ जुड़ जाएंगे।
सोशल मीडिया पर जारी है जश्न
सलमान की फैन फॉलोइंग के बारे में तो हम सभी जानते हैं। सलमान के फैन्स ने उनके जन्मदिन को त्योहार का रूप दे दिया। जन्मदिन एक हफ्ते पहले से ही सलमान के फैन्स ने ट्विटर पर उनका जन्मदिन मनाना शुरू कर दिया। हैशटैग के साथ सलमान बर्थडे वीक पूरे सप्ताह ट्रेंड करता रहा। #SalmanKhanBdayOnTheWay और #SalmanKhanBirhdayWeek जैसे कई हैशटैग पूरे हफ्ते ट्विटर पर ट्रेंड करते रहे।

thanks for sharing https://www.newtechapp.com/
ReplyDeleteThis comment has been removed by the author.
ReplyDelete